Mumbai local train: सफेद चादर में लिपटा पटरी पर पड़ा नजर आया शख्स, रूका ट्रेनों का संचालन, जानें मामला
Mumbai local train: सेंट्रल रेलवे पर अक्सर ट्रेनें बाधित होती हैं। सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन पर एक अनोखी घटना के कारण पनवेल लोकल सेवा बाधित हुई, जब एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर चादर ओढ़कर सो गया। इस अप्रत्याशित वाकये से पूरे स्टेशन पर तत्काल अफरा-तफरी मच गई।
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे, सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म नंबर 1 की पटरियों पर नशे की हालत में एक व्यक्ति पड़ा मिला। इस कारण दोपहर 3:28 बजे की पनवेल लोकल वहीं रुक गई और निर्धारित समय पर अपने प्लेटफॉर्म पर नहीं पहुंच सकी। उसके पास ही एक लोकल ट्रेन को एहतियातन रोका गया ताकि स्थिति को संभाला जा सके।

मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि व्यक्ति को तुरंत ट्रैक से हटाकर उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह असाधारण घटना सामान्य तकनीकी खराबी या अन्य ट्रेन देरी के कारणों से काफी भिन्न थी, जिसने रेलवे संचालन के लिए एक नई चुनौती पेश की।
ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले एक शराब में धुत्त शख्स लोकल ट्रेन के सामने आ गया था जिसके बचाने के चक्कर में ट्रेन सेवाएं बाधित हुई थीं। वहीं अब इस नई घटना ने एक बार फिर ट्रेन के संचालन को बाधित किया है।
19 फरवरी से शुरू हो रही 12 नई एसी लोकल ट्रेन
वहीं मुंबई में पश्चिम रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। 19 फरवरी से लोकल ट्रेनों की फेरों में वृद्धि की जाएगी, जिससे पश्चिम रेलवे मार्ग पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस पहल के तहत, आगामी 19 फरवरी से 12 वातानुकूलित (AC) लोकल और तीन सामान्य लोकल सेवाएं जोड़ी जाएंगी। इस वृद्धि से दैनिक लोकल सेवाओं की कुल संख्या बढ़कर 1,414 हो जाएगी, जिससे भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी। इन नई सेवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के शुभ अवसर पर 19 फरवरी को ही लागू किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications