Mumbai local train: सेंट्रल रेलवे की कुछ ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ रूट पर रहेगा डायवर्जन, चेक करें शेड्यूल

Mumbai local train: मुंबई लाेकल ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सेंट्रल रेलवे ने वाशी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य सिग्नल नियंत्रण को बेहतर बनाना है। जिसके चलते 7अगस्त से 8 अगस्त तक कई लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी। कुछ ट्रेनें रद्द की जाएंगी, जबकि अन्य के समय में बदलाव होगा या वे निर्धारित स्टेशनों से पहले समाप्त हो जाएंगी।

वाशी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण आज से रात्रि मेगाब्लॉक लागू किया जाएगा। मुंबई में हार्बर रेलवे लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Mumbai local train

इस मेगाब्लॉक के दौरान, प्रतिदिन रात 10:45 बजे से सुबह 3:45 बजे तक अप और डाउन दोनों लाइनों पर विशेष सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान अप और डाउन दोनों लाइनों पर काम किया जाएगा। कार्य के कारण कई लोकल ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है।इसका मुख्य प्रभाव वाशी और पनवेल के बीच लोकल ट्रेन सेवाओं पर पड़ेगा, जो इस अवधि में पूरी तरह से बंद रहेंगी।

कुछ ट्रेनें निर्धारित स्टेशनों तक ही चलेंगी, जबकि कई सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। जैसे , बेलापुर से रात 8:54 बजे सीएसएमटी जाने वाली लोकल ट्रेन वाशी तक ही जाएगी, और रात 9:16 बजे की बेलापुर-सीएसएमटी लोकल वडाला रोड तक ही चलेगी।

इसी तरह, बांद्रा से सीएसएमटी के लिए रात 10:00 बजे चलने वाली लोकल को वडाला रोड पर रोक दिया जाएगा। पनवेल से रात 10:55 बजे और 11:32 बजे वाशी के लिए छूटने वाली लोकल ट्रेनें नेरुल तक ही संचालित होंगी।

ब्लॉक के कारण, वाशी से सुबह 4:03, 4:15, 4:25, 4:37, 4:50 और 5:04 बजे छूटने वाली अप लोकल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। सीएसएमटी से रात 9:50, 10:14 और 10:30 बजे छूटने वाली डाउन लोकल सेवाएं भी रद्द रहेंगी।

यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए यात्रा योजना बनाने से पहले संशोधित समय-सारिणी की जांच करने का अनुरोध किया गया है। यह ब्लॉक वाशी स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) सिस्टम के कमीशनिंग के लिए आवश्यक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+