Mumbai local train: लोकल ट्रेन में मराठी न बोलने पर हुआ जमकर झगड़ा, पकड़ा गया MNS युवक, देखें VIDEO
Mumbai local train: विरार-बोरीवली लोकल ट्रेन में मराठी न बोलने पर हुए विवाद का वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में हिंदी में बात कर रहे युवक की एक मराठी युवक क्लास लगाते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो में शामिल मराठी युवक की पहचान मनसे पदाधिकारी प्रफुल्ल कदम की मदद से सनी चव्हाण के रूप में हुई है।
सनी चव्हाण ने बताया कि यह घटना सुबह 7 बजे तब हुई जब वह अपनी पत्नी तानिया सनी चव्हाण के साथ नालासोपारा से बोरीवली जा रहे थे। यह दंपत्ति रोज़ाना इसी रूट पर यात्रा करता है, जहां उनकी पत्नी भायंदर के कॉलेज जाती हैं और वह बोरीवली में एक कंपनी में कार्यरत हैं।

ट्रेन में चढ़ते ही एक गैर-मराठी युवक ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे बहस शुरू हो गई। महाराष्ट्र में गैर-मराठी लोगों के वर्चस्व को अस्वीकार्य पाते हुए, दंपत्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह मामला सामने आया।
वीडियो वायरल होने के बाद, मनसे अधिकारी प्रफुल्ल कदम ने सनी चव्हाण से संपर्क किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना उनके साथ मज़बूती से खड़ी है।
सनी चव्हाण ने बताया, "जब मैंने उस व्यक्ति से मराठी में बात करने को कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया और बहस करने लगा।" चव्हाण ने फिर पूछा कि महाराष्ट्र में पैदा होने और पलने-बढ़ने के बावजूद वह मराठी क्यों नहीं बोलेगा।जब वह व्यक्ति लगातार बहस करता रहा, तो चव्हाण निराश होकर अपना फोन निकाला और वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications