Mumbai local train: दिवाली पर मुंबईकरों को होगी परेशानी, मेगाब्लाॅक के चलते कैंसिल रहेंगी ये लोकल ट्रेनें
Mumbai local train: दिवाली पर मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। सेंट्रल रेलवे ने मुंबई में रविवार, 19 अक्टूबर 2025 को रखरखाव कार्यों के चलते मेगाब्लॉक का ऐलान किया है। इस ब्लॉक के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यह मेगाब्लॉक मेन और हार्बर दोनों लाइनों पर लागू होगा।
ठाणे से विद्याविहार के बीच पांचवीं और छठी रेलवे लाइन पर सुबह 10.35 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक मेगाब्लॉक रहेगा। इसी अवधि में, सीएसएमटी और चूनाभट्टी/बांद्रा के बीच हार्बर लाइन पर भी रखरखाव कार्य किया जाएगा।यात्रियों की सुविधा के लिए, हार्बर लाइन पर कुर्ला और पनवेल के बीच विशेष लोकल ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

इस ब्लॉक के कारण कई लंबी दूरी की अप और डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को अन्य लाइनों पर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है।
कौन सी डाउन ट्रेनों डायवर्ट रहेंगी?
- एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस (11055)
- एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस (11061)
- एलटीटी-तिरुवनंतपुरम नेत्रावती एक्सप्रेस (16345)
- एलटीटी-काकीनाडा पोर्ट एक्सप्रेस (17222)
- ये सभी ट्रेनें विद्याविहार से ठाणे के बीच डायवर्ट होंगी।
हार्बर लाइन की कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द
- सीएसएमटी और चुनाभट्टी/बांद्रा (डाउन) के बीच सुबह 11:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक और चुनाभट्टी/बांद्रा और सीएसएमटी (अप) के बीच सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक कोई ट्रेन नहीं चलेगी।
- वाशी/बेलापुर/पनवेल जाने वाली डाउन ट्रेनें सुबह 11:16 बजे से शाम 4:47 बजे तक निलंबित रहेंगी।
- बांद्रा/गोरेगांव जाने वाली डाउन ट्रेनें सुबह 10:48 बजे से शाम 4:43 बजे तक निलंबित रहेंगी।
- पनवेल/बेलापुर/वाशी से सीएसएमटी आने वाली अप ट्रेनें सुबह 9:53 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक और गोरेगांव/बांद्रा से सीएसएमटी आने वाली अप ट्रेनें सुबह 10:45 बजे से शाम 5:13 बजे तक निलंबित रहेंगी।
लंबी दूरी की अप ट्रेनों प्रभावित होंगी
- पुणे-सीएसएमटी सिंहगढ़ एक्सप्रेस (11010)
- पुणे-सीएसएमटी डेक्कन क्वीन (12124)
- पटना-एलटीटी एक्सप्रेस (13201)
- काकीनाडा-एलटीटी एक्सप्रेस (17221)
- पुणे-सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस (12126)
- नागपुर-सीएसएमटी सेवाग्राम एक्सप्रेस (12140)
- सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस (22226)
- बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस (12168)
- हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस (12321) और धूलिया-सीए
- सएमटी एक्सप्रेस (11012)
सेंट्र्रल रेलवे ने की है ये वैकल्पिक व्यवस्था
यात्रियों की सुविधा के लिए, सेंट्र्रल रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। ब्लॉक के घंटों के दौरान पनवेल और कुर्ला (प्लेटफॉर्म 8) के बीच हर 20 मिनट पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। हार्बर लाइन के यात्री सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच मुख्य लाइन और पश्चिम रेलवे मार्गों से यात्रा कर सकते हैं। मध्य रेलवे ने यात्रियों से ब्लॉक अवधि के दौरान सहयोग करने का अनुरोध किया है, क्योंकि यह रखरखाव कार्य बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और सुधार के लिए आवश्यक है।
वेस्टर्न रेलवे के ट्रेनों पर रहेगा मेगा ब्लॉक?
इस बीच, वेस्टर्न रेलवे ने घोषणा की है कि इस रविवार, 19 अक्टूबर को उसके उपनगरीय खंड पर कोई मेगा ब्लॉक नहीं होगा। यह निर्णय दिवाली 2025 समारोहों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताहांत यात्रियों की आवाजाही में वृद्धि देखने को मिलती है, इसलिए मुंबई के लोगों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। आमतौर पर रखरखाव कार्य के लिए रविवार को ब्लॉक लगाए जाते हैं, लेकिन यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए इन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications