Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन के इस रूट पर 12 दिनों तक रहेगा मेगा ब्लॉक, प्रभावित ट्रेनों की डिटेल
Mumbai local train: सेट्रल रेलवे ने मुंबई और उसके आसपास यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बदलापुर स्टेशन क्षेत्र में फुट ओवरब्रिज के गर्डर लगाने का काम आज आधी रात से शुरू होगा, जिससे मध्य रेलवे पर 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक विशेष रात्रि ब्लॉक रहेगा।
ठाणे से कल्याण के बीच अप और डाउन फास्ट ट्रैक पर रविवार सुबह 10:40 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ठाणे से कल्याण के बीच चलने वाली अप और डाउन फास्ट लोकल ट्रेनों को पांचवीं और छठी लाइन पर मोड़ा जाएगा, जिसके चलते कुछ सेवाएं रद्द हो सकती हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल के बीच कोई ब्लॉक नहीं होगा, लेकिन बेलापुर से पनवेल के बीच ब्लॉक लागू रहेगा।
बदलापुर स्टेशन पर आधी रात 2 बजे से 3:30 बजे तक गर्डर इंस्टॉलेशन के लिए ब्लॉक रहेगा। इस काम में 37.2 मीटर लंबे 18 स्टील गर्डर स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए 350 मीट्रिक टन क्षमता वाली क्रेन का उपयोग किया जाएगा।
ब्लॉक की अवधि में, 12.12 बजे की कर्जत-सीएसएमटी लोकल अंबरनाथ तक चलेगी। कर्जत से रात 2:30 बजे रवाना होने वाली लोकल अंबरनाथ से 3:10 बजे सीएसएमटी के लिए चलेगी। अंबरनाथ और कर्जत के बीच दोनों दिशाओं में यह लोकल रद्द रहेगी। इसका मतलब है कि सीएसएमटी से कर्जत के लिए रात 11:30 बजे की लोकल आखिरी सेवा होगी।
इसके अतिरिक्त, पनवेल-कलंबोली कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण में आने वाली तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए 21 नवंबर से 2 दिसंबर तक रात 1:30 बजे से 3:30 बजे तक विशेष रात्रि ब्लॉक भी रहेगा।
इस दौरान पनवेल और कलंबोली के बीच प्लेटफॉर्म की अप और डाउन लाइनें, ट्रेनों के खड़े होने वाली लाइनें और इंजन मोड़ने वाली लाइनें पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस कारण लगभग 20 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के देरी से चलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications