Mumbai Local Train: सेंट्रल रेलवे ने 20-22 अप्रैल तक इन स्टेशनों के बीच ट्रैफिक और पावर ब्लॉक का ऐलान किया
Mumbai Local Train: सेंट्रल रेलवे ने 20 अप्रैल से 22 अप्रैल को ओवरनाइट पॉवर ब्लॉक रखने का ऐलान किया है। जिससे दिवा और मुंब्रा स्टेशन प्रभावित होंगे। यह ब्लॉक दिवा और मुंब्रा स्टेशनों के बीच 20/21 अप्रैल (रविवार/सोमवार) और 22/23 अप्रैल (मंगलवार/बुधवार) की रात 1:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहेगा। इस कॉरिडोर में रेल खंड रूपांतरण के चलते ये पॉवर ब्लॉक रहेगा।
शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सेंट्रल रेलवे ने एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी सार्वजनिक की। इस पॉवर ब्लॉक के चलते यात्रियों को असुविधा होगी।

सेंट्रल रेलवे ने अपनी पोस्ट में आगामी व्यवधानों के बारे में विस्तार से बताया है, जिसमें यातायात और पॉवार अवरोध की बात कही गई है। सेंट्रल रेलवे ने अपनी पोस्ट में लिखा "दिवा और मुंब्रा के बीच रेल खंड रूपांतरण के शुभारंभ के कारण, 20.04.2025 (रविवार) से 22.04.2025 (मंगलवार) तक अवरोध रहेंगे।"
यह ब्लॉक दिवा और मुंब्रा स्टेशनों के बीच 20/21 अप्रैल (रविवार/सोमवार) और 22/23 अप्रैल (मंगलवार/बुधवार) की रात 1:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक संचालित होगा
इस पॉवर ब्लॉक के चलते कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के शेड्यूल में अस्थायी समायोजन किया गया है। खासतौर पर 20/21 अप्रैल की रात को, ट्रेन संख्या 15181, मऊ-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस, दिवा में 6वीं लाइन पर 03:05 से 03:30 बजे तक 25 मिनट के लिए रेगुलेट की जाएगी।
इसी तरह, बनारस-सीएसएमटी एक्सप्रेस कल्याण में 03:00 से 03:15 बजे तक 15 मिनट के लिए विनियमित होगी। 22/23 अप्रैल की रात को, अतिरिक्त संशोधनों में दिवा में शालीमार-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस के लिए 25 मिनट का बदलाव और कुछ यूपी मेल ट्रेनों के लिए समायोजन शामिल हैं, जो दिवा और ठाणे के बीच 6वीं लाइन पर चलेंगी।
गौरतलब है कि सेंट्रल रेलवे ने शुक्रवार, 18 अप्रैल को एक प्रदर्शनी के साथ विश्व विरासत दिवस 2025 मनाया, जिसमें इसकी 172 साल की सेवा को प्रदर्शित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय स्मारक और स्थल परिषद (ICOMOS) द्वारा स्थापित विश्व विरासत दिवस सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा के महत्व को दर्शाता है ।
🚧 Traffic & Power Blocks 🚧
— Central Railway (@Central_Railway) April 19, 2025
Due to the launching of Rail Section Conversion between Diva - Mumbra, blocks will be in place from 20.04.2025 (Sunday) to 22.04.2025 (Tuesday).
Inconvenience is regretted. Please bear with us.#CentralRailway #TrafficBlock #PowerBlock pic.twitter.com/M3j95ve64v












Click it and Unblock the Notifications