Mumbai local train: सेंट्रल रेलवे ने मेगा ब्लॉक का किया ऐलान, इन रूट्स की लोकल ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Mumbai local train: सेंट्रल रेलवे (सीआर) ने 27 जुलाई 2025 को मेगा ब्लॉक का ऐलान किया है। मुंबई में रविवार, 27 जुलाई 2025 को मेगा ब्लॉक के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी। मध्य, हार्बर और ट्रांसहार्बर लाइनों पर रखरखाव कार्य के चलते ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

सेंट्रल रेलवे (सीआर) के अनुसार, ठाणे से कल्याण के बीच सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेनें नहीं चलेंगी। मुलुंड से सुबह 10.43 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक छूटने वाली डाउन स्लो और फास्ट लाइन की ट्रेनों को मुलुंड और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें ठाणे, कलवा, मुंब्रा, दिवा और डोंबिवली स्टेशनों पर रुकेंगी और अपने गंतव्य पर 10 मिनट की देरी से पहुंचेंगी।

Mumbai local train

इस रूट की ट्रेनें की गई हैं डॉयवर्ट

कल्याण से सुबह 10.36 बजे से दोपहर 3.51 बजे तक छूटने वाली अप स्लो और फास्ट लाइन की ट्रेनों को कल्याण और मुलुंड स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें डोंबिवली, दिवा, मुंब्रा, कलवा और ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी और मुलुंड स्टेशन पर अप स्लो लाइन पर फिर से डायवर्ट की जाएंगी और अपने गंतव्य पर 10 मिनट की देरी से पहुंचेंगी।

इन रूट्स की लोकल ट्रेन सेवाएं रहेंगी बाधित

हार्बर लाइन पर, वाशी और पनवेल के बीच सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक अप और डाउन लाइनों पर लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से पनवेल के लिए अप हार्बर लाइन ट्रेन सेवा रविवार को सुबह 10.33 बजे से शाम 5.07 बजे तक चलेगी। सीएसएमटी से पनवेल, बेलापुर के लिए डाउन सेवाएं सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.44 बजे तक रद्द रहेंगी। ब्लॉक के दौरान सीएसएमटी और वाशी सेक्शन के बीच विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी।

कुछ रूट्स पर नहीं रहेगा मेगा ब्लॉक

ट्रांस-हार्बर लाइन पर, मेगा ब्लॉक के दौरान रविवार को सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक केवल ठाणे और वाशी के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। पनवेल से ठाणे के लिए सुबह 11.02 बजे से शाम 4.26 बजे तक छूटने वाली अप ट्रेन सेवाएं और ठाणे से पनवेल के लिए सुबह 10.16 बजे से शाम 4.24 बजे तक छूटने वाली डाउन ट्रेनें रद्द रहेंगी। इस बीच, रविवार को वेस्टर्न और उरण लाइनों पर कोई ब्लॉक नहीं रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+