Mumbai live in case: करोड़ों का फ्लैट, 40 हजार किराया, फिर क्यों 5000 Rs की नौकरी करता था मनोज साने?
मुंबई में मनोज साने नाम के शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। उसको लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे।
ठाणे के मीरा भायंदर इलाके की आकाशदीप सोसाइटी में हुए हत्याकांड के बारे में सुनकर लोगों की रूह कांप गई। वहां पर 56 साल के मनोज साने ने पहले अपनी 32 साल की लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य को मारा, फिर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वो पुलिस की गिरफ्त में तो है, लेकिन उसकी जिंदगी से जुड़े कई राज खुलने बाकी हैं।
जांच में पता चला कि अंधेरी के साने अपार्टमेंट में मनोज साने के नाम पर एक 2 BHK फ्लैट है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये होगी। उसको उसने किराए पर उठा रखा है। जिसका हर महीने 40 हजार रुपये किराया आता है। इसके बावजूद वो अंधेरी इलाके के एक राशन शॉप पर काम करता था।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मनोज को हर महीने 5 हजार रुपये की सैलरी मिलती थी। वहां से उसका घर 5 किमी था, ऐसे में 2000 से ज्यादा उसका महीने का किराया लग जाता था। पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही कि वो वहां पर नौकरी क्यों कर रहा था। हालांकि कुछ दिनों पहले वो दुकान बंद हो गई, जिससे मनोज बेरोजगार था।
कैसे मिला करोड़ों का फ्लैट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज के परिवार की जमीन थी। जब वो बिकी तो उसके बदले में उसे ये फ्लैट मिला था। उसको उसने किराए पर उठा दिया। उसके किराएदार सिर्फ एग्रीमेंट के वक्त ही उससे मिले थे। पुलिस उसके बैंक अकाउंट की भी डिटेल खंगाल रही। वहीं जिस फ्लैट में अभी वो रह रहा था, उसका किराया वो 9000 रुपये देता था।
खुद को बता रहा HIV पॉजिटिव
आरोपी के मुताबिक कुछ साल पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उसको HIV संक्रमित ब्लड चढ़ा दिया गया, ऐसे में वो भी संक्रमित हो गया। हालांकि पुलिस ने उसका टेस्ट करवाया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा।
कैसे हुई मौत?
आरोपी का दावा है कि सरस्वती ने आत्महत्या कर ली थी। उसको डर था कि पुलिस उसे ही पकड़ेगी, ऐसे में उसने शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। हालांकि उसके घर से काफी ज्यादा बदबू आ रही थी, ऐसे में लोगों को शक हुआ और पुलिस बुला ली गई।












Click it and Unblock the Notifications