Mumbai: खैबर रेस्तरां की खासियत क्या है, कौन हैं मालिक? जहां के व्यंजन का स्वाद चखने पहुंचे ब्रिटिश पीएम
ब्रिटिश प्रधान मंत्री कीर स्टार्मर दो दिवसीस भारत यात्रा के लिए 8 अक्टूबर को मुंबई पहुंचे। यहां पर पहुंचते ही उन्होंने अपनी कूटनीतिक व्यस्तताओं से कुछ समय निकाला और रात का डिनर करने यहां के एक ऐतिहासिक रेस्तरां में पहुंच गए और पर उन्होंने लज़ीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया और जमकर तारीफ की।
दरअसल, ये रेस्तरां मुंबई के ऐतिहासिक काला घोड़ा में स्थित प्रसिद्ध खैबर रेस्तरां है, जहां पर बिट्रिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर डिनर करने पहुंचे थे। इसकी जानकारी खुद यहां के मालिक ने उनके साथ अपनी फोटो शेयर कर साझा की है। तो आइए जानते हैं आखिर इस रेस्तरां और उसके व्यंजनों की क्या खासियत है और बिट्रिश प्रधानमंत्री ने यहां पर किन व्यंजनों का स्वाद चखा?

खैबर रेस्तरां में खासियत क्या है?
मुंबई के ऐतिहासिक काला घोड़ा में स्थित प्रसिद्ध खैबर रेस्तरां अपनी मुग़लई और नार्थ-वेस्टर्न फ्रंटियर व्यंजनों के लिए जाना जाता है और इसे मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित फाइन-डाइनिंग स्थलों में से एक माना जाता है। दुनिया भर से मेहमान इसके सिग्नेचर व्यंजनों जैसे तंदूरी रान, स्पाइस्ड चिकन ब्रोथ, चिकन और लैंब कबाब प्लैटर्स, प्रोंस मुग़लई, मेथी मलाई मटर और इसकी सुगंधित बिरयानी के लिए आते हैं। विशेष रूप से, खैबर के मेन मेनू का 80% से अधिक हिस्सा दशकों से वैसा ही है।
कितना पुराना है ये रेस्तरां?
खैबर सिर्फ एक रेस्तरां नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक संस्थान है। इसके अंदरूनी हिस्से मुगल-युग के डिजाइन और समकालीन मिश्रण हैं, जिसमें नक्काशीदार मेहराब, प्राचीन लालटेन और पुरानी ईंट की दीवारें शामिल हैं। 1985 की विनाशकारी आग में ये जल गया था इसके बाद इस रेस्तरां को 1988 में दोबारा खूबसूरती से फिर से बनाया गया। रेस्तरां में हुसैन रूम भी है, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार एम.एफ. हुसैन की मूल कृतियां लगी हुई हैं।
कौन है इस होटल का मालिक?
खैबर रेस्तरां सुधीर बहल द्वारा स्थापित किया गया है। वर्तमान समय में उनका बेटा ईशान बहल इसे संचालित कर रहे हैं। ये रेस्तरां लंबे समय से भारत की समृद्ध आतिथ्य और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा है। ओ.पी. बहल द्वारा 1958 में स्थापित खैबर ने समय की कसौटी पर खरा उतरते हुए बहल परिवार की तीन पीढ़ियों के हाथों से गुजरते हुए अपनी पहचान बनाई है।
बिट्रेन के पीएम ने क्या खाया?
इस रेस्तरां में बिट्रेन के पीएम ने यहां की लजीज बिरियानी और कबाब खाया जो उन्हें बहुत पसंद आया। रेस्तरां के मालिक ईशान बहल ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए एक पोस्ट लिखी "यूके के प्रधान मंत्री को अपने रेस्तरां में पाकर सौभाग्य और सम्मान महसूस हुआ। विरासत जारी है।"
खैबर के व्यंजन का लुफ्त उठा चुके हैं ये सेलिब्रेटी
खैबर में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सर रिचर्ड ब्रैनसन, डेमी मूर, कुवैत के शाही परिवार और लक्जमबर्ग के राजकुमार की मेजबानी की है। अब, कीर स्टारर के इस सूची में शामिल होने के साथ, रेस्तरां अपनी गौरवशाली विरासत में एक और अध्याय जोड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications