मुंबई में बारिश का कहर! AI कलाकार ने पेश की वॉटर बस-टैक्सी और पनडुब्बी वाली ऐसी तस्वीरें
Mumbai Heavy Rain: मुंबई में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य में भारी बारिश की आशंका व्यक्त किया है। जुलाई का महीना मुंबई के लिए काफी परेशानी भरा हो सकता है।
देश भर में मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से रोज भारी बारिश जारी है। एक तरफ चिपचिपी गर्मी से यह बारिश राहत दे रही है। वहीं, जगह-जगह जलभराव, जलमग्न सड़कें और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते मुंबई वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
इसी बीच एक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कलाकार ने अपनी प्रतिभा का सबूत देते हुए आधुनिक वाहनों की काल्पनिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उसके मुताबिक, मानसून वॉटर टैक्सी, वॉटर कार, वॉटर बस का मुंबई शहर खास रूप से हकदार है। आइए जानते हैं क्या है एआई कलाकृतियां...

एक अन्य तस्वीर में, एक व्यक्ति बुलबुले के अंदर स्कूटर पर सवार नजर आता है। साथ ही तालाब बनी सड़क पर सफर करता हुआ दिखाई दे रहा है। एक अन्य तस्वीर में मुंबई की जलमग्न सड़कों पर एक लाल रंग का ट्रेन कोच दिखाया गया है। जिसके अंदर लोग बैठे हैं और मानसून का आनंद ले रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर में एक पनडुब्बी भी शामिल है। इस पोस्ट पर 7,700 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
मिले ऐसे रिएक्शन
मुंबई में बारिश के बीच इस तरह की यात्रा को देखते हुए एक यूजर ने कमेंट में कहा कि आप उनसे बहुत अधिक तकनीक की उम्मीद कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि आप पारदर्शी बॉल वाले स्कूटर में वाइपर लगाना भूल गए। अगर बारिश आ गई तो क्या होगा, देखने के लिए वाइपर की जरूरत है। एक अन्य ने कहा कि यह विदेशी लग रहा है। एक यूजर ने कहा कि मुंबई इस मॉनसून वॉटर टैक्सी, वॉटर कार, वॉटर बस का हकदार है।












Click it and Unblock the Notifications