Mumbai fire news: मुंबई के कुर्ला में बिल्डिंग में लगी आग, 50-60 लोग बचाए गए, 39 अस्पताल में भर्ती

Fire breaks out in mumbai: मुंबई में शुक्रवार देर रात कुर्ला इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

फायर कर्मियों ने इस 12 मंजिला बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर फंसे करीब 50 से 60 लोगों को सुरक्षित निकाला। हालांकि इनमें से 39 लोगों को परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mumbai fire news

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि ये आग कोहीनूर हॉस्पिटल के सामने एसआरए बिल्डिंग में लगी थी। आग ग्राउंड फ्लोर पर बिजली की सप्लाई पहुंचाने वाली नलियों में लगी और धीरे-धीरे बिजली के तारों को पकड़ते हुए 12वीं मंजिल तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि आग किन कारणों से लगी। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अस्पताल में भर्ती लोगों की कैसी है हालत?
बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, बिजली के तारों में आग लगने की वजह से बिल्डिंग में काफी धुआं भर गया और 39 लोगों को धुएं से परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें नजदीकी राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि सभी की हालत स्थिर है और इनमें से चार लोगों को शुरुआती इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+