Mumbai Double Under Water Tunnel: समुद्र के नीचे बनेगी देश की पहली डबल टनल, 10 मिनट में होगा 40 मिनट का सफर तय
Mumbai Double Under Water Tunnel: मुंबई में ट्रैफिक एक बहुत बड़ी समस्या है। इससे निजात के लिए मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के साथ ही फ्लाईओवर बनाने और लोकल ट्रेन की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा, देश की पहली शहरी डबल अंडरवॉटर टनल परियोजना पर भी काम चल रहा है। यह महत्वाकांक्षी पहल मुंबई कोस्टल रोड (Mumbai Coastal Road Project) का हिस्सा है। इसके तहत दक्षिण मुंबई को पश्चिमी उपनगरों से समुद्र के नीचे सुरंग बनाकर जोड़ा जा रहा है। प
करीब 10.58 किलोमीटर लंबे कोस्टल रोड कॉरिडोर में लगभग 2.07 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के नीचे डबल टनल के रूप में विकसित किया गया है। इस अंडरवॉटर सेक्शन में दो समानांतर सुरंगें बनाई गई हैं-एक आने और एक जाने वाले ट्रैफिक के लिए। प्रत्येक सुरंग में तीन-तीन लेन हैं, जिससे एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही संभव होगी।

Mumbai Double Under Water Tunnel: सुपर हाई-टेक तकनीक का इस्तेमाल
- इस परियोजना में अत्याधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग किया गया है।
- टनल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह समुद्री दबाव, ज्वार-भाटा और भूकंपीय गतिविधियों को सह सके।
- अंदर हाई-टेक वेंटिलेशन सिस्टम, फायर सेफ्टी मैकेनिज्म, सीसीटीवी निगरानी और इमरजेंसी एग्जिट की सुविधा दी गई है। समुद्र तल के नीचे प्रीकास्ट कंक्रीट सेगमेंट्स को जोड़कर सुरंग तैयार की गई है।
Under Water Tunnel Update: कितना घटेगा सफर का समय?
मरीन ड्राइव से वर्ली के बीच जहां अभी 30 से 40 मिनट तक का समय लगता है। टनल पूरी तरह शुरू होने के बाद यह दूरी करीब 8 से 10 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन खपत और प्रदूषण में भी कमी आएगी।
Under Water Tunnel: किस एजेंसी के तहत बन रहा है प्रोजेक्ट?
इस मेगा प्रोजेक्ट को बृह्नमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) तैयार कर रहा है। इसकी कुल लागत 13,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आम जनता के लिए खोला जा रहा है। सिटी प्लानिंग एक्सपर्ट्स की राय है कि यह टनल मुंबई को वैश्विक स्तर के तटीय शहरों की श्रेणी में खड़ा करेगी और भविष्य के इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल के रूप में देखी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications