Mumbai CSMIA Terminal 1 Redevelopment: रीमॉडलिंग के बाद क्षमता, डिजाइन और नई सुविधाओं की पूरी डिटेल

Mumbai CSMIA Terminal 1 Redevelopment: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल-1 (T1) के पुनर्विकास के लिए एक नया और आधुनिक पैसेंजर-सेंट्रिक विजन पेश किया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट के तहत टर्मिनल के कायाकल्प की सुंदर तस्वीरें साझा की हैं। टर्मिनल के इस रिनोवेशन का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और मुंबई की सांस्कृतिक झलक देना है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया टर्मिनल

एयपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस पुनर्विकास योजना का मुख्य उद्देश्य पुराने ढांचे को बदलकर एक आधुनिक और सुविधाजनक गेटवे तैयार करना है। नए टर्मिनल-1 की डिजाइन में यात्रियों की सुविधाओं को सबसे ऊपर रखा गया है।

CSMIA-Mumbai-Pic

भव्य अराइवल और डिपार्चर क्षेत्र: डिपार्चर कर्बसाइड को एक विशाल और स्वागत योग्य प्रवेश द्वार के रूप में तैयार किया जाएगा। वहीं, चेक-इन हॉल को कॉलम-मुक्त (column-free) और प्राकृतिक रोशनी से जगमगाता हुआ बनाया जाएगा, जिसमें मुंबई की संस्कृति दर्शाती कलाकृतियां होंगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस लाउंज में हरियाली का ख्याल: डिपार्चर होल्ड एरिया को इनडोर हरियाली, प्रीमियम लाउंज और रनवे का विहंगम दृश्य दिखाने वाले बड़े कांच के फसाड (glass facades) के साथ एक शांत ओएसिस जैसा रूप दिया जाएगा।

फ्लेमिंगो की कलाकृति: अराइवल कर्बसाइड पर मुंबई की प्राकृतिक जैव विविधता और धरोहर का जश्न मनाती हुई फ्लेमिंगो पक्षी की एक विशाल और आकर्षक मूर्ति लगाई जाएगी।

क्षमता में 33% की बढ़ोतरी और उन्नत तकनीकी अपग्रेड

इस रीमॉडलिंग के बाद मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की क्षमता में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। रीडिजाइनिंग के बाद टर्मिनल की सालाना यात्री-हैंडलिंग क्षमता मौजूदा 33 फिसदी बढकर 1.5 करोड़ 2 करोड़ हो जाएगी।

इस रिनोवेशन का एक लक्ष्य कनेक्टिविटी और सुरक्षा में सुधार भी है। कॉन्टैक्ट स्टैंड्स की संख्या 7 से बढ़ाकर 25 कर दी जाएगी, जिससे रिमोट बोर्डिंग में कमी आएगी। पारंपरिक बोर्डिंग गेट्स की जगह 12 अत्याधुनिक ई-गेट्स लगाए जाएंगे।

एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर बैगेज और सिक्युरिटी बैगेज रिक्लेम बेल्ट्स की संख्या 5 से बढ़ाकर 11 कर दी जाएगी। इसके अलावा, सुरक्षा जांच लेन (Security Lanes) को ढाई गुना तक बढ़ाया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि यह नया विजन मुंबई की पहचान और आधुनिक तकनीक का एक बेहतरीन मेल है, जो आने वाले समय में यात्रियों के सफर को बेहद सुगम और आरामदायक बनाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+