Mumbai Boat Accident: नाव हादसे की जांच पुलिस और नौसेना करेंगी, सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान
Mumbai Boat Accident: मुंबई के पास बुचर द्वीप पर नौसेना की एक नाव 'नीलकमल' यात्री जहाज से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। वहीं, 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख व्यक्त करते हुए कहा इस हादसे की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी। इस दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की।

सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई के पास बुचर द्वीप पर नौसेना की एक नाव दोपहर करीब 3.55 बजे 'नीलकमल' यात्री जहाज से टकरा गई। शाम 7.30 बजे तक की जानकारी के अनुसार, 101 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 13 लोगों की मौत हो गई है।
13 मृतकों में 10 नागरिक और 3 नौसेना के जवान हैं। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें नौसेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 11 क्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टरों का उपयोग करते हुए नौसेना, तटरक्षक और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया है।
लापता लोगों के बारे में अंतिम जानकारी कल सुबह उपलब्ध होगी। शोक संतप्त परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। पूरी घटना की जांच पुलिस और नौसेना द्वारा की जाएगी। वहीं, इस हादसे पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भी दुख जताया।
उन्होंने कहा कि आज मुंबई में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। जिस स्थान से नाव निकली थी, गेटवे ऑफ इंडिया, वह मेरे विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे हादसे फिर से न हो इसके लिए गहन जांच करके एक उपाय योजना तैयार करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications