मुंबई भाजपा अध्‍यक्ष की दौड़ में आगे चल रहे ये नाम, कौन लेगा आशीष शेलार की जगह?

Mumbai BJP President: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मुंबई इकाई में जल्‍द बड़ा बदलाव होने वाला है। मुंबई भाजपा नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। याद रहे आशीष शेलार जिन्होंने हाल ही में महायुति सरकार में मंत्री पद संभाला है जिसके बाद पार्टी अब अपने मुंबई गुट का नेतृत्व करने के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रही है।

मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के लिए भाजपा रणनीति तैयार कर रही है और पार्टी अध्‍यक्ष पद के लिए दिग्गज नेता की तलाश कर रही है। मुंबई भाजपा अध्‍यक्ष पद की दौड़ में तीन नाम सामने आए हैं।

bjp

मुंबई अध्‍यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं ये तीन नाम

मुंबई भाजपा पद के दावेदारों में तीन प्रमुख नाम जो सामने आए हैं उनमें प्रवीण दारेकेर, अमित साटम और प्रसाद लाड का नाम शामिल है। ये ने मुंबई भाजपा अध्‍यक्ष की वर्तमानदौड़ में सबसे आगे हैं।

कौन बनेगा मुंबई भाजपा अध्‍यक्ष?

कथित तौर पर दारेकेर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ उनके घनिष्ठ संबंध और विधान परिषद में उनके मुखर रुख के कारण भाजपा विधायकों का फेवर मिल रहा है। ऐसे में प्रवीण दारेकेर भाजपा अध्‍यक्ष की रेस के सबसे मजबू उम्‍मीदवार माने जा रहे हैं।

बीएमसी चुनाव और भाजपा अध्‍यक्ष

प्रवीण दावेकर और अमित साटम का बीएमसी से जुड़ाव का एक पुराना इतिहास है, वे लगातार तीन बार विधानसभा के लिए चुने जाने से पहले पार्षद के रूप में काम कर चुके हैं। मुंबई और उसके नगरपालिका वार्डों के बारे में उनका समझ उन्हें महत्वपूर्ण बीएमसी चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार बनाता है। दूसरी ओर, प्रसाद लाड का नाम भी विचाराधीन है, हालांकि उनकी उम्मीदवारी के बारे में खास बात सामने नहीं आई है।

मुंबई भाजपा के नए अध्यक्ष की तलाश 2017 में नगर निगम में सत्ता हासिल करने की इच्‍छा से भी जुड़ी हुई है।बीएमसी चुनाव जीतने और महापौर पद हासिल करने के लिए भाजपा ने अपने विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी। माना जाता है कि इस बैठक में प्रवीण दारेकेर को प्राथमिकता दी गई,उन्‍हें अध्‍यक्ष बनाए जाने का समर्थन मिला।

भाजपा तलाश रही ऐसा नेता

मुंबई के नगर निगम शासन में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए इसको भुनाने के लिए उत्सुक है। नए अध्यक्ष का चयन इस मिशन के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी एक ऐसे नेता की तलाश कर रही है जो मुंबई के राजनीतिक परिदृश्य को संभाल सके और बीएमसी चुनावों में भाजपा को जीत दिला सके।

प्रवीण दारेकेर और अमित साटम की संभावित उम्मीदवारी को लेकर अटकलों ने राजनीतिक हलकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। दारेकेर को मुख्यमंत्री फडणवीस की पसंदीदा पसंद और साटम को मंत्री शेलार का समर्थन प्राप्त है, इसलिए मुंबई भाजपा की कमान कौन संभालेगा, इस फैसले का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस नेतृत्व परिवर्तन के परिणाम निस्संदेह आगामी बीएमसी चुनावों में भाजपा की रणनीतियों और संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण निहितार्थ होंगे। Mumbai-Goa Highway: यात्रियों के लिए इस महीने में शुरू हो जाएगा मुंबई-गोवा हाईवे, नितिन गडकरी ने किया खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+