Mumbai Bihar Bhavan: मुंबई में बनेगा 'बिहार भवन', 314 करोड़ की लागत से तैयार होगी 30 मंजिला बिल्डिंग

Mumbai Bihar Bhavan: देश की आर्थिक राजधानी Mumbai में रहने वाले बिहार मूल के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन प्रोजेक्ट को लेकर अब तेजी देखने को मिल रही है। बिहार सरकार द्वारा टेंडर जारी करने के बाद इस परियोजना की डिजाइन को भी मंजूरी मिल गई है, जिससे साफ है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह भव्य भवन मुंबई के वाडी बंदर इलाके में पी. डी'मेलियो रोड पर बनाया जाएगा। यह ग्राउंड फ्लोर के अलावा कुल 30 मंजिल का होगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद मुंबई में रहने वाले बिहार के लोगों को एक स्थायी कम्युनिटी और सांस्कृतिक केंद्र मिल जाएगा।

Mumbai Bihar Bhavan

Mumbai Bihar Bhavan: कम्युनिटी और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र

- योजना के अनुसार, बिहार भवन सिर्फ एक इमारत नहीं बल्कि एक मल्टी-फंक्शनल सेंटर होगा। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक बैठकें और सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।

- इसके अलावा, यह भवन प्रवासी बिहारियों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क केंद्र के रूप में भी काम करेगा। मुंबई आने वाले प्रवासी बिहार के लोगों के पास रहने के लिए एक किफायती और सुविधाजनक विकल्प होगा।

Bihar Bhavan: 314 करोड़ की लागत से बनेगा प्रोजेक्ट

बिहार फाउंडेशन मुंबई चैप्टर के प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत के अनुसार, इस परियोजना के लिए लगभग 314 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। भवन में निवेश प्रोत्साहन केंद्र, गेस्ट रूम और अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।

पहले मुंबई पोर्ट ट्रस्ट की थी जमीन

बताया जा रहा है कि यह जमीन पहले मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अधीन थी, जिसे वर्ष 2023 में बिहार सरकार को आवंटित किया गया था। इस प्रोजेक्ट के जरिए बिहार से मुंबई आने वाले लोगों को न सिर्फ ठहरने की सुविधा मिलेगी, बल्कि उन्हें जरूरी मार्गदर्शन और सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह बिहार भवन मुंबई में रहने वाले और आने वाले बिहारियों के लिए एक बड़े सहारे के रूप में उभरेगा और उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+