Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया?

Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई और बेंगलुरु के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि मुंबई से बेंगलुरु के बीच नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा को मंजूरी मिल गई है। इस पहल के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) मुंबई से केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन तक चलेगी और दोनों महानगरों के बीच यात्रा को तेज, सुरक्षित और आधुनिक बनाएगी। रेलवे के अनुसार, यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन खास तौर पर रातभर के सफर को आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन की गई है।

Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper

Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: 24 घंटे का सफर 13 घंटे में

- अभी पारंपरिक ट्रेनों, जैसे उद्यान एक्सप्रेस, से मुंबई से बेंगलुरु तक पहुंचने में 22 से 24 घंटे का समय लगता है। लेकिन नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने के बाद यही सफर घटकर करीब 13 से 15 घंटे में पूरा हो सकेगा।

- इससे समय की बड़ी बचत होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा भी मिलेगी। इस ट्रेन का संभावित रूट पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी और वाडी होते हुए तय किया जा रहा है।

- खासतौर पर कलबुर्गी वाला रूट ज्यादा उपयुक्त माना जा रहा है, क्योंकि यह लगभग 1,136 किलोमीटर लंबा और पूरी तरह से विद्युतीकृत मार्ग है, जिससे ट्रेन की रफ्तार और दक्षता बढ़ेगी।

Vande Bharat Sleeper: 16 कोच होंगे, 823 यात्रियों की क्षमता

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 आधुनिक एसी कोच होंगे, जिनमें 823 यात्रियों के बैठने और सोने की सुविधा उपलब्ध होगी। इनमें 11 एसी 3-टियर, 4 एसी 2-टियर और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच शामिल होंगे। फर्स्ट क्लास कोच में यात्रियों के लिए हॉट वॉटर शावर जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी दी जाएंगी, जो इसे एक विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव बनाएंगी। यह सेवा देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी। इससे पहले, जनवरी में हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर सेवा शुरू की गई थी।

Mumbai Bangalore सफर होगा आसान

फिलहाल मुंबई और बेंगलुरु के बीच सीमित ट्रेन विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें उद्यान एक्सप्रेस प्रमुख है। इसके अलावा कुछ साप्ताहिक और अन्य लंबी दूरी की ट्रेनें भी इस रूट पर चलती हैं, लेकिन यात्रा समय ज्यादा होने के कारण यात्रियों को असुविधा होती है। सरकार का मानना है कि यह नई वंदे भारत स्लीपर सेवा न केवल यात्रा को तेज बनाएगी, बल्कि मुंबई और बेंगलुरु के बीच आर्थिक और व्यावसायिक कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी। यह परियोजना आने वाले समय में देश के रेल नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+