26/11 आतंकी हमला: डिप्टी सीएम फडनवीस ने जान की बाजी लगाने वाले जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर महाराष्ट्र के कई दिग्गज नेताओं ने अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की। रविवार (26 नवंबर) को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस जांबाज वीरो को याद किया। सभी आतंकी हमले बरसी पर हमले के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की।
15 साल पहले मुंबई में हुए आंतकी हमला भारत के इतिहास का काला दिन था। हमले की बरसी पर दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त के कार्यालय के परिसर में शहीदों के स्मारक आयोजित किया गया। जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, दीपक केसरकर, शहर के पुलिस प्रमुख विवेक फणसालकर और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बारी-बारी से आतंकवादियों से लड़ते हुए जान गंवाने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने हमले की बरसी के मौके पर कहा कि जो हुआ उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मुंबई पर हुए आतंकी हमले को आज 15 साल हो गए हैं और इस हमले से मुंबई पुलिस बल को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। इस मौके पर हमने इस हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि हम हमेशा उनके साथ हैं।"












Click it and Unblock the Notifications