मुंबई में कोरोना ने मचाया कोहराम, एक दिन में दर्ज हुए 5 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस

मुंबई। देश की आर्थिक राजनधानी मुंबई में कोरोना महामारी ने जबरदस्‍त आतंक मचाए हुए हैं। बुधवार को एक दिन में मुंबई में 5, 185 लोग नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज हुए हैं। ये आंकड़ा मुंबई में एक दिन में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में रिकार्ड है। महाराष्‍ट्र राज्य की राजधानी में अचानक कोरोना पॉजिटिव मामालों की स्पाइक ने उद्धव सरकार की चिंता और बढ़ा दी है।

Recommended Video

    Covid-19 New Variant : देश के इन 18 राज्यों में पहुंचा Corona Virus का New Variant | वनइंडिया हिंदी
    covid

    आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार शाम को ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने 3,512 नए मामले दर्ज हुए। इससे पहले सोमवार को आठ प्रतिशत की वृद्धि हुइ थी। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 5,185 नए कोरोनावायरस के नए मामले सामने आए है। शहर की अब तक की सबसे बड़ी एक-दिवसीय स्पाइक है। वहीं बुधवार शाम को सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि कोरोना से पूर्ववर्ती अवधि से लगभग 47 प्रतिशत वृद्धि हुई है। मुंबई में इसी अवधि में कोरोना वायरस से 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

    दिल्‍ली में दर्ज हुए 1200 से अधिक केस

    बात अगर करें देश की राष्‍ट्रीय राजनधानी दिल्ली की तो यहां बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1254 नए केस सामने आए हैं। वहीं 6 लोगों की मौत हुई है। यह राष्ट्रीय राजधानी में 18 दिसंबर के बाद से यह कोविड -19 के डेली केस की सबसे अधिक संख्या है। तब दिल्ली में कोरोनावायरस के 1,418 मामले सामने आए थे। वहीं 769 कोरोना पेशंट्स की रिकवरी दर्ज की गई है। दिल्ली में कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या अब 6,51,227 है।

    दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए हैल्थ बुलेटिन की माने तो हर रोज होम आइसोलेशन में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्‍तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 2316 से बढ़कर 2560 हो गई है। अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या की बात करें तो यह धीरे-धीरे बढ़कर बुधवार को 4890 को पार कर गई है। अब तक दिल्ली में कुल 10,973 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

    https://www.filmibeat.com/photos/shanaya-kapoor-71546.html?src=hi-oiबोल्ड एक्ट्रेस शनाया कपूर के जलवे देखे हैं क्या?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+