मुंबई में प्रदूषण के खिलाफ MPCB का बड़ा एक्शन, 4 रेडी-मिक्स कंक्रीट प्लांट किया बंद,₹1.89 करोड़ वसूला जुर्माना
MPCB action on Mumbai pollution: मुंबई और उसके आसपास बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) ने कड़ा रुख अपनाया है। मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देश पर, MPCB ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया है। बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम और सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह (IAS) के मार्गदर्शन में, मुंबई महानगर क्षेत्रीय (MMR) क्षेत्र में रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) संयंत्रों की जांच के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया और चार RMC संयंत्रों को बंद करवा दिया गया है।

दरअसल, मुंबई महानगर प्रादेशिक क्षेत्र (MMR) में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से MPCB ने इन विशेष उड़ान दस्तों का गठन किया।बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम और सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह (IAS) के मार्गदर्शन में इन टीमों को RMC प्लांटों और बड़े निर्माण स्थलों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आठ दिनों में 163 RMC प्लांटों की जांच
पिछले आठ दिनों के दौरान उड़नदस्तों ने MMR क्षेत्र में 163 RMC प्लांटों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान, खामियां पाए जाने के बाद नवी मुंबई-तुर्भे स्थित दीपक स्टोन कंपनी, क्रिस्टल कंक्रीट इन्फ्रा, सलोनी कंस्ट्रक्शन और भिवंडी स्थित फोम रॉक एलएलपी सहित चार आरएमसी संयंत्रों को बंद कर दिया गया।
₹1.89 करोड़ का बैंक गारंटी जुर्माना वसूला गया
निरीक्षण अभियान के दौरान कई अन्य प्लांटों पर भी कार्रवाई की गई। पर्यावरण नियमों का पालन न करने पर वहीं, 59 संयंत्रों को प्रस्तावित तथा 34 को अंतरिम निर्देश जारी किए गए। पर्यावरण संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर मुंबई के 24, कल्याण के 1 और नवी मुंबई के 10, कुल 35 आरएमसी संयंत्रों से ₹1.89 करोड़ का बैंक गारंटी जुर्माना वसूला गया।
निर्माण प्रोजेक्ट भी जांच के दायरे में
RMC प्लांटों के साथ-साथ उड़ान दस्तों ने 108 बड़ी निर्माण परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। इनमें से दो परियोजनाओं में नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया गया।
दिसंबर से जारी अभियान में करोड़ों की वसूली
दिसंबर माह से अब तक MPCB द्वारा कुल 196 RMC प्लांटों की जांच की जा चुकी है, जिसके परिणामस्वरूप ₹3.59 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है। यह अभियान मुंबई महानगर क्षेत्र में लगातार और सघन रूप से जारी है।
दंड के साथ सुधार पर भी फोकस
MPCB के सदस्य सचिव एम. देवेंद्र सिंह उड़नदस्तों की दैनिक गतिविधियों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उनका जोर केवल दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों द्वारा तुरंत प्रभावी तकनीकी नियंत्रण उपाय अपनाने पर भी है।
वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर MPCB का संकल्प
MPCB अध्यक्ष सिद्धेश कदम ने स्पष्ट किया कि बोर्ड मुंबई की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त उड़ान दस्तों का गठन कर कार्रवाई को और तेज़ किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications