क्या ट्रंप की पदुका रखकर भारत को चला रहे हैं? सांसद संजय राउत के फिर बिगड़े बोल
Maharashtra news: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरा देश जहां जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट कर रहा है। वहीं कुछ विपक्षी नेता भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित मध्यस्थता के दावे को लेकर अभी भी पीएम मोदी को घेर रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद एक बार फिर महाराष्ट्र में शिवसेना (यूटीबी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी को इस मुद्दें को लेकर कटाक्ष किया है। संजय राउत ने कहा "क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोनार्ल्ड ट्रंप की पादुका रखकर भारत को चला रहे हैं?"

एबीपी मराठी को दिए इंटरव्यू को संजय राउत ने खुद शेयर किया है। जिसमें संजय राउत ने भड़काऊ तरीके से सवाल किया "जिस तरह भगवान राम जब वनवास गए तो भरत उनकी पादुका रखकर अयोध्या पर राज करते थे, क्या मोदी ट्रंप के पादुका को रखकर भारत को चला रहे हैं?" उन्होंने तर्क दिया कि भारत, जो कभी ब्रिटिश शासन के तहत निडर था, अब ट्रंप के प्रशासन से भयभीत दिखाई देता है, ये करके मोदी देश को बदनाम कर रहे हैं और भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं।"
"पीएम मोदी और शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए"
संजय राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा "प्रधानमंत्री और अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री देश से झूठ बोल रहे हैं। हमारी सेना को उनके पैरों से पीछे खींचा जा रहा है।"
"शाह में विपक्षी दल तोड़ सकते हैं उनमें पाक तोड़ने की क्षमता नहीं"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों और रणनीतियों की तीखी आलोचना करते हुए राउत ने कहा "अमित शाह केवल विपक्षी दलों को ही तोड़ सकते हैं; उनमें पाकिस्तान को तोड़ने की क्षमता नहीं है।"
Zero Hour : नरेंद्र मोदी ते डोनाल्ड ट्रम्प, संजय राऊतांचा हल्लाबोल : San... https://t.co/P0Zk5ibZnd via @YouTube
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) May 15, 2025
सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को लेकर भड़के संजय राउत
इसके साथ ही संजय राउत ने सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजन टिप्पणी पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कोई भी शाह देशभक्त नहीं हो सकता। "सिर्फ इसलिए कि उनका नाम शाह है, उन्हें लगता है कि वे ऐसी बातें कह सकते हैं।
राउत ने विजय शाह को बताया देशद्रोही
संजय राउत ने कहा सोफिया कुरैशी को आतंकवादी की बहन कहा जा रहा है। अगर ऐसे मंत्री को नहीं हटाया जाता है, तो राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। " राउत ने मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर कुरैशी का अपमान करके देशद्रोह करने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि जब देश उनका जश्न मना रहा है, शाह उनका अपमान कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications