MNS कार्यकर्ताओं ने सिन्नर टोल नाके पर की तोड़फोड़, राज ठाकरे के बेटे अमित की गाड़ी रोके जाने से थे नाराज
Amit Thackeray News: महाराष्ट्र के समृद्धि महामार्ग पर बने सिन्नर टोल नाके पर मनसे कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़ फोड़ की। यह तोड़फोड़ उस वक्त की जब उन्हें यह पता चला कि टोल प्लाजा पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की गाड़ी को काफी समय तक रोका गया।
इस दौरान मनसे के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी भी दी कि अगर ऐसा फिर से हुआ तो वह फिर तोड़-फोड़ करेंगे। वहीं, इस घटना क्रम के बाद टोलकर्मी डरे हुए है।

यह घटना शनिवार 22 जुलाई की रात की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे 3 दिनों के लिए महाराष्ट्र दौरे पर निकले हुए हैं। इसी कड़ी में वो कल नासिक के सिन्नर पहुंचे थे। जैसे ही अमित ठाकरे का काफिला सिन्नर टोल नाके पर पहुंचा तो उन्हें रोक लिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि अमित ठाकरे को करीब आधे घंटे तक टोल नाके पर रोका गया था।
अमित ठाकरे को टोल नाके पर रोके जाने की जैसे ही जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिली तो वह टोल नाके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा काटा और तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस इस तोड़फोड़ में पूरा समृद्धि टोल नाका क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला समृद्धि हाइवे के नाशिक सिन्नर हाइवे के बीच बने टोल प्लाजा का है।
यहां पर अमित ठाकरे के काफिले को आधे घंटे तक रोका गया था। इस बात से मनसे कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने जाकर टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के दौरान टोल प्लाजा पर काम कर रहे कर्मचारी भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है।
बता दें कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन से 27 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पैदल ही यहां का दौरा किया था। इस बाबत मनसे के युवा नेता अमित ठाकरे ने बयान जारी करते हुए कहा कि अगर ये सभी विधायक तोड़ने में नहीं लगे होते तो ये हादसा टल जाता।
इरशालवाड़ी गांव के 75 नागरिक सुरक्षित हैं, लेकिन अब उनके पास क्या है। अमित ठाकरे ने कहा कि आपको सरकार से पूछना चाहिए कि क्या सरकार किसी आपदा का इंतजार कर रही है। समय रहने इसपर ध्यान दिया गया होता ते दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होती।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications