MNS नेता जावेद शेख के नशे में धुत, अर्धनग्न बेटे ने महिला की कार को मारी टक्कर, की गाली-गलौच, Video वायरल
Maharashtra News: नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता जावेद शेख के बेटे का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो राजश्री मोरे नाम की महिला ने शेयर किया है। मुंबई में राजश्री नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि मुंबई के अंधेरी इलाके में रविवार देर रात एमएनएस नेता जावेद शेख के बेटे राहिल जावेद शेख ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। राजश्री के अनुसार, राहिल जावेद शेख नशे में धुत गाड़ी चला रहा था।
राजश्री मोरे, जो कभी अभिनेत्री राखी सावंत की करीबी दोस्त भी रही हैं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस घटना जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें राहिल अर्ध-नग्न अवस्था में दिख रहा है और कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सुना जा सकता है। कथित तौर पर राहिल गंदी गाली देते हुए कह रहा है, ओ.... पैसे थे।" वह यह भी कहता है, "मेरे पिता एमएनएस के राज्य उपाध्यक्ष हैं।"

वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ बहस करते हुए और राजश्री पर हमला करते हुए, उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की चुनौती देते हुए भी दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसे मराठी में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "जाओ और पुलिस को बताओ कि मैं जावेद शेख का बेटा हूं, फिर तुम्हें पता चलेगा कि क्या होता है।"
पुलिस ने दर्ज की FIR
राजश्री ने बाद में आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की एक तस्वीर भी साझा की। उन्होंने यह भी दावा किया कि एमएनएस कार्यकर्ता और समर्थक स्थानीय मराठी आबादी और मराठी भाषा थोपने के विवाद पर उनकी हालिया टिप्पणियों के कारण उन्हें निशाना बना रहे हैं। राजश्री ने राहिल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और दावा किया कि घटना के दौरान उन्हें धमकाया गया।
पुलिस ने हिरासत में लिया
समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया, "सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शर्टलेस युवक राजश्री मोरे नाम की एक महिला को गाली देते हुए दिखाई दे रहा है, क्योंकि उसकी कार को युवक की कार ने टक्कर मार दी थी। उसकी पहचान राहिल शेख के रूप में हुई है, जो खुद को एमएनएस के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख का बेटा बता रहा है। घटना अंधेरी पश्चिम के वीरा देसाई रोड पर हुई। अंबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और युवक को मेडिकल जांच के लिए हिरासत में लिया गया, उसकी कार को भी मुंबई पुलिस ने आगे की जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।"












Click it and Unblock the Notifications