राज ठाकरे ने अयोध्या दौरे को टाला, भाजपा सांसद ने कहा था शहर में घुसने नहीं देंगे

मुंबई, 20 मई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपना अयोध्या का दौरा स्थगित कर दिया है। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। राज ठाकरे ने ट्वीट करके लिखा फिलहाल के लिए अयोध्या का दौरा स्थगित है। हालांकि राज ठाकरे ने अयोध्या का दौरा स्थगित करने की वजह नहीं बताई है। गौर करने वाली बात है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध करते हुए कहा था कि वह राज ठाकरे को अयोध्या की जमीन पर पैर नहीं रखने देंगे।

Recommended Video

    Sanjay Raut: राज ठाकरे का Ayodhya दौरा रद्द, संजय राउत बोले 'आदित्य तो जाएंगे' | वनइंडिया हिंदी
    raj

    बृजभूषणा सिंह ने मुंबई में उत्तर भारतीयों के अपमान का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओ ने उत्तर भारतीयों के साथ जो बर्ताव किया था उसे भुलाया नहीं जा सकता है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह अयोध्या की जमीन पर पैर रखकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि अगर राज ठाकरे अयोध्या की जमीन पर पहुंच गए तो मैं खुद को माफ नहीं कर पाऊंगा। मैं राज ठाकरे को अयोध्या के भीतर घुसने नहीं दूंगा। यही नहीं उन्होंने यह भी साफ तौर पर कहा था कि यह मेरा निजी फैसला है, पार्टी अपनी जगह और हमारे लोगों का सम्मान अपनी जगह।

    बृज भूषण सिंह ने 2008 की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि मैं कैसे बताऊं कि कैसे राज ठाकरे के गुंडों ने हमारे लोगों को मुंबई छोड़ने पर मजबूर किया, उनके साथ मारपीट की। अगर राज ठाकरे को अयोध्या आना है तो उन्हें अपने किए के लिए माफी मांगनी होगी। अगर वह पीड़ितों से माफी नहीं नहीं मांगना चाहते हैं तो संतों से माफी मांग लें, यही नहीं वह चाहे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी मांग लें। बहरहाल राज ठाकरने अपनी अयोध्या यात्रा को टाल दिया है, जिसके बाद फिलहाल के लिए यह विवाद थम गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+