'मुसलमानों को समझना चाहिए कि...', लाउडस्पीकर विवाद पर राज ठाकरे ने दिया बड़ा बयान

'मुसलमानों को समझना चाहिए कि...', लाउडस्पीकर विवाद पर राज ठाकरे ने दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र, 17 अप्रैल: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर से आने वाली अजान को लेकर जो मोर्चा खोला हुआ है वो थमता नजर नहीं आ रहा है। तो वहीं, लाउडस्पीकर प्रकरण को लेकर अब महाराष्ट्र की सियासत भी गरमा गई है। इस बीच रविवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बयान दिया है कि, 'मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है।'

धर्म कानून से बड़ा नहीं: राज ठाकरे

धर्म कानून से बड़ा नहीं: राज ठाकरे

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को मीडिया से बता करते हुए कहा कि 'हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज़ अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया लेकिन अगर आप इसे (मुसलमान) लाउडस्पीकर पर करेंगे तो हम भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे। मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने हिंदुओं से तैयार रहने के लिए कहा है। अगर 3 मई तक लाउडस्पीकर नहीं हटाते है तो मैं देखूंगा कि क्या करना है।'

Recommended Video

    Loudspeaker विवाद में Raj Thackeray ने उद्धव सरकार को दी कैसी चेतावनी! | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली हिंसा दिया भड़काऊ बयान

    दिल्ली हिंसा दिया भड़काऊ बयान

    मीडिया से बता करते हुए राज ठाकरे ने दिल्ली हिंसा को लेकर भी भड़काऊ बयान दिया। राज ठाकरे ने कहा कि मुझे लगता है कि इस तरह की बातों का ऐसे ही जवाब दिया जाना चाहिए, नहीं तो वो लोग नहीं समझेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं (राज ठाकरे) 5 जून को अयोध्या जाएंगे।

    3 मई तक दी डेडलाइन

    3 मई तक दी डेडलाइन

    मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की डेडलाइन राज ठाकरे ने तीन मई तक दी है। उन्होंने देश के तमाम हिंदुओं से अपील की है कि वे तैयार रहें। अगर 3 मई तक मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाते हैं तो हम भी उन्हें लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा लगाएंगे।

    औरंगाबाद में एक मई को करेंगे जनसभा

    औरंगाबाद में एक मई को करेंगे जनसभा

    मनसे प्रमुख राज ठाकरे अपनी अगली जनसभा एक मई को औरंगाबाद में करेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि इस जनसभा में वे महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं। इतना ही नहीं वे अपनी सभा को पूरी तरह से धार्मिक रंग देने की कोशिश कर सकते हैं।

    हिंदुत्व के मुद्दे पर गरमाई सियासत

    हिंदुत्व के मुद्दे पर गरमाई सियासत

    लाउडस्पीकर के साथ-साथ हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक सियासत गरमा गई है। शिवसेना और मनसे दोनों ही पार्टियों की तरफ से अयोध्या जाने का ऐलान किया गया है। राज ठाकरे आगामी 5 जून को अपने तमाम समर्थकों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। वहीं शिवसेना के नेता और मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी मई महीने की शुरुआत में अयोध्या जाने की बात कही है। ऐसे में अब शिवसेना और मनसे के बीच में हिंदुत्व की लड़ाई शुरू हो चुकी है। दोनों ही पार्टियां खुद को हिंदू और हिंदुत्व का रहनुमा साबित करने में जुट गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+