महाराष्ट्र: लाउडस्पीकर विवाद के बीच कल पुणे में 'महा आरती' करेंगे राज ठाकरे
मुंबई, 15 अप्रैल: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे शनिवार को पुणे में महाआरती में शामिल होंगे। हनुमान जयंती के अवसर पर होने वाली इस महाआरती में राज ठाकरे शाम छह बजे शामिल होंगे। राज ठाकरे की ओर से हाल ही में मस्जिदों में लाउडस्पीकरों पर प्रतिबंध लगाने की मांग के चलते उनके इस कार्यक्रम पर सबकी नजर है।

Recommended Video
राज ठाकरे नें हाल ही में महाराष्ट्र सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने को कहा है। राज ठाकरे ने राज्य सरकार को कहा है कि 3 मई तक या तो मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा लिए जाएं, वरना हम भी लाउडस्पीकर लगातार मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर देंगे। राज ठाकने का कहना है कि वो इस मुद्दे से पीछे नहीं हटेंगे।
शिवसेना ने मनसे को घेरा
महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ शिवसेना ने राज ठाकरे के इस बयान को भाजपा के इशारे पर दिया बताया है। शुक्रवार को ही महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि मनसे को अपनी ताकत का इस्तेमाल लाउडस्पीकर हटाने के बजाय बढ़ती महंगाई के बारे में बोलने के लिए करना चाहिए। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी पर उनको बात करनी चाहिए। उनको देखना चाहिए कि हाल के 2-3 सालों में क्या हुआ है ना कि बीते 60 सालों की बात करनी चाहिए।









Click it and Unblock the Notifications