NCP के सियासी ड्रामे के बीच DCM देवेंद्र फडणवीस सहित कई दिग्गज नेता करेंगे बैठक, मुंबई में होगी मीटिंग

एनसीपी में सियासी हलचल के बीच देवेंद्र फडणवीस सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शाम 7 बजे मुंबई में बैठक करेंगे।

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के भीतर चल रहे सत्ता संघर्ष के बीच बीजेपी के प्रमुख नेता शाम 7 बजे आज (7 जुलाई) बैठक करने वाले हैं। बैठक में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और बीजेपी प्रमुख (मुंबई) आशीष शेलार शामिल होंगे।

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर कटाक्ष किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी में हाल के घटनाक्रम के बारे आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। बीजेपी की आलोचना करने के बजाय अपने परिवार के साथ साथ संगठन का भी ध्यान रखना चाहिए।

 devendra Fadnavis

इसके साथ ही बावनकुले ने कहा कि आज आपकी क्या हालत है, आपकी पार्टी आपके साथ नहीं है, पार्टी कार्यकर्ता आपका साथ छोड़ रहे हैं। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के साथ आपके रिश्ते अच्छे नहीं है। आपकी हालत इतनी खराब है कि आपका परिवार आपसे दूर जा रहा है। इससे बुरा कोई और क्या देख सकता है।

एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने पवार साहब को अपना समर्थन दिया और बीजेपी के खिलाफ एक साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया है। वहीं, महाराष्ट्र में इन दिनों महाविकास अखाड़ी दल की मुसीबतें बढ़ी हुई हैं, जहां एक ओर एनसीपी में बगाबत होने के बाद पार्टी दो हिस्से में बिखर गई। वहीं, अब उद्धव ठाकरे गुट की नेता नीलम गोरे मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+