महाराष्ट्र: संजय राउत को धमकी देने के मामले में मयूर शिंदे गिरफ्तार, सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए किया था ड्रामा!
राज्यसभा सांसद संजय राउत को धमकी देने के आरोप में मयूर शिंदे गिरफ्तार
संजय राउत को धमकी मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी मयूर शिंदे को गिरफ्तार किया है। इससे पहले चार अन्य आरोपी रिजवान अंसारी, शाहिद अंसारी, आकाश पटेल और मुन्ना को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
कोर्ट में पेशी के बाद मयूर शिंदे को 19 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वो एक राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखता है। वहीं, मुंबई पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों ने उसके कहने पर धमकी भरे कॉल किए थे।

दरअसल, संजय राउत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने राउत ने मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी दी।
वहीं, आरोपी मयूर शिंदे से पूछताछ की गई तो आरोपी ने दावा किया कि उसने ये सब संजय राउत की सिक्योरिटी बढ़ाने के मकसद से किया है। वहीं, इस दावे के बाद संजय राउत की सोशल मीडिया पर जमकर खिंचाई भी हो रही है। लोगों का कहना है कि वे किस तरह से पब्लिक और मीडिया से फ्रॉड करते हैं और गलत नैरेटिव सेट करके अपना उल्लू सीधा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications