मुंबई में फ्रीमैसन्स हॉल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 4 अग्निशमन गाड़ियां

Mumbai News: मुंबई के फोर्ट इलाके में एक बड़ी घटना घटी है। यहां की एक इमारत की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। शनिवार को दोपहर में हुई इस घटना के कारण हडकंप मच गया। हालांकि सूचना मिलते ही चार अग्निशमन की गाडि़या पहुंच गई और जल्‍द ही आग पर कंट्रोल कर लिया।

मुंबई फायर ब्रिगेड विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पाने के लिए चार अग्निशमन वाहनों को भेजा। इस घटना के जो वीडियो सामने आए हैं उसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। लोग अपने घरों से पानी भर-भर आग पर काबू नजर आए हालांकि दमकल गाडि़यां मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर काबू पा लिया गया।

Mumbai News

जिस इमारत में आग लगी वो स्टर्लिंग सिनेमा के सामने की ये एरिया फ्रीमेसन हॉल के नाम से जाना जाता है। इमारत से आग की लपटें और धुआं निकलता हुआ दिखा।

दोपहर करीब 2:20 बजे आग लगने से इमारत में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई, जो तेज आवाजों के बीच अपने सामान के साथ परिसर से भागते हुए देखे गए। निकासी के बाद, आग के कारण या घटना से होने वाले किसी भी हताहत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+