Manjusha Nagpure की जाति क्‍या है? पुणे की मेयर बनीं मंजुषा की संपत्ति उड़ा देगी होश

Manjusha Nagpure Pune Mayor caste and Net worth: महाराष्‍ट्र के पुणे शहर को चार साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी नई महापौर मिल गई हैं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मंजूषा नागपुरे निर्विरोध महापौर चुनी गईं। यह जीत इसलिए खास है क्योंकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार ने चुनाव से पहले दावा किया था कि भाजपा बहुमत में होकर भी महापौर नहीं बना पाएगी, एनसीपी ही अपना महापौर चुनेगी।

हालांकि, अजित पवार की प्‍लेन क्रैश में निधन के बाद पुणे महापौर चुनाव में स्थिति पूरी तरह बदल गई। एनसीपी की वनिता जगताप और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की मीनाक्षी खांडवे ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इस कदम ने मंजुषा नागपुरे के लिए रास्ता साफ कर दिया और उन्हें निर्विरोध महापौर बना दिया गया। याद रहे 2022 में पिछला कार्यकाल समाप्त होने के बाद कानूनी अड़चनों के कारण यह पद रिक्त था।

Manjusha Nagpure Pune Mayor caste and Net worth

46 वर्षीय मंजुषा नागपुरे पुणे की 50वीं महापौर बनीं हैं। कोथरुड को 34 साल बाद महापौर पद मिला है; पहले सीताराम खांडवे महापौर थे। भाजपा के उजास गणपति सातव भी निर्विरोध उप महापौर चुने गए हैं। भाजपा के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है।

मंजुषा नागपुरे को ही भाजपा ने क्‍यों मेयर पद के लिए चुना?

मंजुषा नागपुरे कोथरुड क्षेत्र से आती हैं और भाजपा की एक पुरानी एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। वह पूर्व में नगरसेविका रह चुकी हैं और भाजपा की महिला आघाडी में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। उन्हें शांत व मैत्रीपूर्ण स्वभाव तथा सबको साथ लेकर चलने की क्षमता के लिए जाना जाता है।

Manjusha Nagpure caste: मंजुषा नागपुरे की जाति क्‍या है?

पुणे के मेयर बनीं मंजुषा नागपुरे की जाति की बात की जाए तो ये सामान्‍य कैटेगरी में आती हैं। याद रहे पुणे महानगरपालिका में इस बार मेयर पद महिला - सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित था, और मंजुषा नागपुरे को उसी श्रेणी के तहत भाजपा ने उम्‍मीदवार बनाया था। मंजुषा नागपुरे के पति का नाम है दीपक नागपुरे है। बीजेपी के पदाधिकारी हैं और पुणे की स्‍थानीय राजनीति में सक्रिय हैं। नागपुरे कोई एक ही जाति का सरनेम नहीं है। यह अलग-अलग समुदायों में मिलता है, खासकर महाराष्‍ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा इलाके में।

Manjusha Nagpure Net worth: कितनी संपत्ति की मालिक हैं मंजुषा नागपुरे?

वर्ष 2026 में पुणे की मेयर बनीं मंजुषा की संपत्ति की कुल संपत्ति ₹3.22  करोड़ है। इनकी और इनके परिवार की इनकम बिजनेस और व्यावसायिक संपत्ति के पट्टा से होती हैं। वहीं 2017 के पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान दाखिल चुनावी हलफनामे (एफिडेविट) के अनुसार 'मंजूषा दीपक नागपुरे' की कुल घोषित संपत्ति ₹1.04 करोड़ से अधिक बताई गई थी, जिसमें चल और अचल संपत्तियां शामिल थीं। यह आंकड़ा चुनाव आयोग के समक्ष जमा किए गए आधिकारिक दस्तावेजों पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+