Love Story: बहन की सहेली पर दिल हार बैठा था 'ठाकरे' का बेटा, जानिए कौन है मनसे प्रमुख की बहू?

Amit Thackeray Love Story: आज महाराष्ट्र में मतदान हो रहा है, हर पार्टी नें यहां पर जमकर चुनाव प्राचर किया है। यहां की माहिम सीट जोरशोर से चर्चा में है वजह है अमित ठाकरे,जो कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे हैं और यहां से चुनावी दंगल में उतरे हैं।

उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने चुनाव लड़ने के प्रश्न पर कहा था कि 'मुझे किसी ने कहा नहीं कि इलेक्शन लड़ो, मैंने खुद अपने पिता की मेहनत को देखा है और इसलिए मुझे लगा कि मेरी भी कोई जिम्मेदारी है पार्टी के प्रति इसलिए मैं चुनावी अखाड़े में उतरा हूं।'

Love Story

आपको बता दें कि अमित ठाकरे राज ठाकरे और शर्मिला ठाकरे के बेटे हैं और उन्होंने रामनिरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

दिवाली पार्टी में नजर आईं मिताली बोरुडे

हाल ही में मुंबई में हुई एक पार्टी में वो अपनी पत्नी मिताली बोरुडे और बेटे के साथ दिखाई दिए थे और वहां वो आमलोगों की तरह ही शामिल हुए थे। उन्होंने आम लोगों के साथ फोटो खिंचवाई थी लेकिन इस इवेंट में सारी लाइमलाइट उनकी पत्नी मिताली बोरुडे लूट ले गईं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

बहुत ज्यादा सुंदर हैं मिताली बोरुडे

आम तौर पर ठाकरे फैमिली मीडिया या पब्लिक इवेंट से दूर रहती हैं तो वहीं मिताली बोरुडे भी सोशल फंक्शन में बहुत कम ही नजर आती हैं लेकिन इन दिनों वो अपने पति के लिए प्रचार करते नजर आ रही हैं।

मिताली बोरुडे और अमित ठाकरे का प्रेम विवाह

आपको बता दें कि हद से ज्यादा हसीन मिताली बोरुडे और राज ठाकरे के बेटे अमित का प्रेम विवाह हुआ है। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के परिवार वालों के बीच भी मित्रता है, दरअसल मिताली और राज ठाकरे की बेटी उर्वशी आपस में सहेलियां हैं। इसलिए दोनों का घर पर आना-जाना था। घर आते-जाते मिताली और अमित में भी दोस्ती हो गई और फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और एक दिन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया और अपने घरवालों को ये बात बता दी।

मिताली बोरुडे अपने ससुर राज ठाकरे की भी लाडली हैं

दोनों के घरवालों को पहले से ही दोनों की घनिष्ठता का एहसास था इसलिए जब दोनों ने शादी की बात अपने घरवालों को बताई तो किसी को भी इस विवाह पर आपत्ति नहीं थी। आपको बता दें कि मिताली बोरुडे अपने ससुर राज ठाकरे की भी लाडली हैं, वो उन्हें अपनी बेटी उर्वशी की ही तरह देखते हैं।

मिताली बोरुडे फेमस सर्जन संजय बोरुडे की बेटी हैं

देखने में बहुत ज्यादा सुंदर मिताली बोरुडे मुंबई के फेमस सर्जन संजय बोरुडे की बेटी हैं और पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने विदेश से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। उर्वशी और मिताली ने आपस में मिलकर 'द रॉक' नाम के एक क्लोथ ब्ऱांड को लॉन्च किया था।

पावर कपल को शादी से एक बेटा है

अमित और मिताली की शादी साल 2019 में हुई थी, जिसमें राजनीति और मायानगरी की जानीमानी हस्तियां शामिल हुई थीं। आपको बता दें कि इस पावर कपल को शादी से एक बेटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+