Weather: मुंबई समेत महाराष्ट्र में बारिश का रेडार एक्टिव, 72 घंटे का Rain Alert, IMD ने की ये अपील
Maharashtra Weather: भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मुंबई, पुणे, ठाणे, पालघर और आसपास के इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। लोगों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए IMD का येलो अलर्ट जारी है। 6 जून को मायानगरी की सुबह उमस भरी रह सकती है तो वहीं यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मुंबई, ठाणे और पालघर में बारिश का दौर अगले तीन दिनों तक रहेगा, आपको बता दें कि मानसून के केरलम पहुंचने के बाद से तेज स्पीड से आगे बढ़ रहा है, इसका असर महाराष्ट्र के मौसम पर भी दिखेगा , आने वाले सप्ताहों में कई जिलों में बादल छाने और बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी की तपिश से लोगों को राहत मिलेगी।
मराठवाड़ा में 6 से 9 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 6 से 9 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गोवा और कोंकण क्षेत्र में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मानसून के आगे बढ़ने के साथ इन इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।
अभी तक मुंबई में बारिश एक जैसी नहीं हुई
अगर पिछले एक हफ्ते की बात करें को आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई में बारिश एक जैसी नहीं हुई। आइलैंड सिटी में 0.96 mm, पश्चिमी उपनगरों में 9.84 mm और पूर्वी उपनगरों में 1.25 mm बारिश दर्ज की गई। सबसे ज़्यादा बारिश वर्सोवा में 69 mm हुई, जबकि विले पार्ले में 52 mm बारिश हुई। अंधेरी ईस्ट में 49 mm और अंधेरी वेस्ट में 46 mm बारिश हुई। विले पार्ले में एक और रीडिंग में 33 mm बारिश दर्ज की गई।
IMD की सलाह: मुंबई और आसपास के लोगों के लिए 10 जरूरी सावधानियां
- मौसम अपडेट पर नजर रखें
- आईएमडी (IMD) और स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक चेतावनियों को नियमित रूप से देखें।
- जलभराव वाले इलाकों से बचें
- भारी बारिश के दौरान निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
- अनावश्यक यात्रा न करें
- रेड या ऑरेंज अलर्ट के दौरान घर से बाहर निकलने से पहले मौसम और ट्रैफिक की स्थिति जांच लें।
- बिजली गिरने से सावधान रहें
- गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, समुद्र तट और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
- समुद्र किनारे जाने से बचें
- हाई टाइड और ऊंची लहरों के दौरान समुद्र तटों, जेट्टी और चट्टानी क्षेत्रों से दूर रहें।
- वाहन सावधानी से चलाएं
- फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण धीमी गति से वाहन चलाएं।
- आपातकालीन सामान तैयार रखें
- टॉर्च, पावर बैंक, पीने का पानी, जरूरी दवाएं और मोबाइल चार्ज रखें।
- बिजली उपकरण सुरक्षित रखें
- बिजली कड़कने के समय अनावश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कम करें और उन्हें सुरक्षित रखें।
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
- भारी बारिश के दौरान उन्हें जलभराव, खुले नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।
- प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें
- एनडीआरएफ, बीएमसी और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का तुरंत पालन करें।
केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का खतरा
आईएमडी के मुताबिक केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि अगले सात दिनों तक केरल और कर्नाटक के कई इलाकों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, केरल में 6 और 7 जून को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु में भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक में 6 से 11 जून तक लगातार भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।














Click it and Unblock the Notifications