किसानों की 300 एकड़ जमीन पर महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड ने ठोका दावा, BJP नेता बोले- ये सब कांग्रेस का पाप है

महाराष्ट्र के लातूर जिले के किसानों की 300 एकड़ जमीन पर महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड ने दावा ठोका है। लातूर जिले के 100 से अधिक किसानों ने शनिवार (07 दिसंबर) को दावा किया कि वक्फ बोर्ड ने उनकी जमीन लेने की कोशिश की है, जिस पर वे पीढ़ियों से खेती करते आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि वक्फ बोर्ड इस जमीन पर दावा कर रहे हैं, जबकि हमारी कई पीढ़ी यहां किसानी करते आए हैं।

किसानों ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर में महाराष्ट्र राज्य वक्फ न्यायाधिकरण में दावा दायर किया गया है और 103 किसानों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनकी कुल जमीन 300 एकड़ है। भाजपा नेता योगेश सागर ने कहा है कि ये सब कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए किए गए पाप हैं, जो अब तक भुगतने पड़ रहे हैं।

Maharashtra Waqf Board

लातूर के किसानों को महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड से जमीन के लिए नोटिस मिलने पर भाजपा नेता योगेश सागर ने कहा, "यह (तत्कालीन) कांग्रेस सरकार का पाप है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री वक्फ पर कानून लाने वाले हैं। कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड को अतिरिक्त शक्तियां प्रदान करने का पाप किया और देश इसके परिणाम भुगत रहा है।"

किसान बोले- ये जमीन हमें पीढ़ियों से विरासत में मिली है

किसानों में से एक तुकाराम कंवटे ने पीटीआई को बताया, "ये जमीनें हमें पीढ़ियों से विरासत में मिली हैं। ये वक्फ संपत्ति नहीं हैं। हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार हमें न्याय दे। इस मामले पर अदालत में दो सुनवाई हो चुकी हैं और अगली सुनवाई 20 दिसंबर को है।"

केंद्र सरकार ने इस साल 8 अगस्त को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया था, ताकि वक्फ बोर्ड के कामकाज को सुव्यवस्थित किया जा सके और इसकी संपत्तियों का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति के पास भेज दिया गया है। वक्फ से तात्पर्य इस्लामी कानून के तहत धार्मिक या धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए समर्पित संपत्तियों से है।

वक्फ का मतलब क्या है?

वक्फ से तात्पर्य इस्लामी कानून के तहत धार्मिक या धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए समर्पित संपत्तियों से है। वक्फ अरबी भाषा के वकुफा शब्द से बना है, जिसका मतलब है ठहरना। वक्फ का कहना है कि वो ट्रस्ट-जायदाद को जन-कल्याण के लिए समर्पित करते हैं। इस्लाम में ये एक तरह का धर्मार्थ बंदोबस्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+