महाराष्ट्र में 7 जून से लॉकडाउन में छूट, क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा, जानें अनलॉक प्लान से जुड़ी सभी बातें

महाराष्ट्र में 7 जून लॉकडाउन में छूट, क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा, जानें अनलॉक प्लान से जुड़ी सभी बातें

मुंबई, 05 जून: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की केसों में गिरावट को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन पाबंदियों पर छूट देने की घोषणा की है। शुक्रवार (04 जून) की देर रात महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन पाबंदियों पर छूट कोरोना पॉजिटिव की दर और अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता को देखते हुए दी जाएगी। सरकार ने देर रात ये बयान जारी किया। ये आदेश सोमवार यानी 07 जून 2021 से लागू होगा। किन जिलों में लॉकडाउन में कितनी छूट दी जाएगी, ये वहां की कोविड-19 की गंभीरता के स्तर के अनुसार तय की गई है। गाइडलाइंस के मुताबिक लोक स्वास्थ्य विभाग हर गुरुवार को स्थिति का आकलन करेगा और उस हिसाब से आगे का प्लान बनाया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने अनलॉक प्लान के लिए पांच लेवल तैयार किए हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि किन जिलों में क्या-क्या खुल सकता है और क्या बंद रहेगा। तो आइए जानें अनलॉक प्लान से जुड़ी सभी बातें।

महाराष्ट्र अनलॉक प्लान लेवल-1

महाराष्ट्र अनलॉक प्लान लेवल-1

सभी जिले, जहां कोविड-19 मामले की पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत या उससे कम है और अस्पताल के बिस्तरों की संख्या 25 प्रतिशत से कम है। लेवल-1 के अंतर्गत आते हैं। इन जिलों को पूरी तरह से अनलॉक करने की अनुमति दी जाएगी और सभी गतिविधियां सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इन जिलों में थिएटर, मॉल, निजी और सरकारी कार्यालयों को खोलने की अनुमति होगी। शादियों, अंतिम संस्कार और फिल्म की शूटिंग की भी अनुमति होगी।

Recommended Video

    Covid-19 Update: Maharashtra सरकार का 5 Level Unlock प्लान, जानिए यहां । वनइंडिया हिंदी
    महाराष्ट्र अनलॉक प्लान लेवल-2

    महाराष्ट्र अनलॉक प्लान लेवल-2

    जिन शहरों और जिलों में 5 प्रतिशत कोविड मामले की पॉजिटिविटी रेट है और 25-40 प्रतिशत अस्पताल के बिस्तरों पर भरे हुए हैं, उन्हें लेवल-2 में रखा गया है। लेवल-2 के अंतर्गत आने वाले जिलों में धारा 144 लागू रहेगी। मुंबई अनलॉक योजना के लेवल-2 में आता है।

    लेवल-2 में आने वाले शहरों और जिलों में रेस्टोरेंट, जिम, सैलून और ब्यूटी पार्लर को 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर संचालित करने की अनुमति होगी। लोकल ट्रेनों को आम जनता के लिए संचालित करने की अनुमति नहीं होगी।

    महाराष्ट्र अनलॉक प्लान लेवल-3 और 4

    महाराष्ट्र अनलॉक प्लान लेवल-3 और 4

    सभी जिले जहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5-10 प्रतिशत है और अस्पताल के बिस्तरों की संख्या 40-60 प्रतिशत से कम है, लेवल-3 के तहत आते हैं। यहां सिर्फ जरूरी सेवाओं सहित कुछ आम छूट दी जाएगी।

    महाराष्ट्र अनलॉक प्लान लेवल-4

    सभी जिले जहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10-20 प्रतिशत है और अस्पताल के बिस्तरों की संख्या 60-75 प्रतिशत भरी हुई है, वह लेवल-4 के तहत आते हैं। यहां जरूरी सेवाओं के अलावा कोई छूट नहीं होगी।

    महाराष्ट्र अनलॉक प्लान लेवल-5

    महाराष्ट्र अनलॉक प्लान लेवल-5

    सभी जिले जहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 20 प्रतिशत या उससे ज्यादा है, हॉस्पिटल में 75 प्रतिशत से अधिक बेड्स भरे हुए हैं, ये लेवल-5 में होंगे। ऐसे क्षेत्रों में कोई छूट नहीं होगी। स्तर 5 के अंतर्गत आने वाले किसी भी शहर/जिले से आने-जाने के लिए ई-पास की आवश्यकता होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+