महाराष्ट्र में कोरोना से 24 घंटे में 802 की मौत, 63000 से अधिक नए केस मिले
मुंबई, 1 मई: कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 63,282 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि राज्य में आज कोरोना से मारने वालों की संख्या में थोड़ी कमी देखने को मिली है। वहीं अगर मुंबई की बात करें तो 3,908 नए कोरोन के मामले आए हैं। अच्छी बात यह है कि, मुंबई में लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है।

शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 63,282 नए मामले सामने आए और 802 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। राज्य में डेथ रेट 1.49 फीसदी हो गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में 61,326 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही रिकवरी रेट 84.24 फीसदी हो गया है। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस अब 6,63,758 हैं। राज्य में अब तक 69,615 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि महाराष्ट्र में अब तक 39,30,302 मरीज कोरोना से इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।
केवल मुंबई में कोविड-19 के 3,908 नए मामले आए हैं। यह संख्या शुक्रवार के मुकाबले कम रही है। वहीं 90 लोगों की मौत हो गयी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 653225 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 13251 हो गयी है। उधर कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने केंद्र पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ने के चलते केंद्र सरकार दबाव में है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसे ऑक्सीजन एवं अन्य सामग्रियों की आपूर्ति करनी होती है। उन्होंने कहा, महामारी की पहली लहर के दौरान महाराष्ट्र पर बड़ी मार पड़ी थी, लेकिन दूसरी लहर में तो कुछ अन्य राज्य भी संभवत: चुनावी सभाओं एवं कुंभ मेले की वजह बुरी तरह प्रभावित हुए। इसलिए केंद्र दबाव में है क्योंकि उसे इन राज्यों को ऑक्सीजन एवं अन्य सामग्रियों की आपूर्ति करनी होती है।












Click it and Unblock the Notifications