Maharashtra RS by-election: कौन हैं भाजपा उम्‍मीदवार धैर्यशील पाटिल? जानें क्‍यों दिया गया इतना बड़ा मौका

Maharashtra Rajya Sabha by-election: महाराष्ट्र से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने धैर्यशील पाटिल को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। बुधवार को पाटिल ने मुंबई में आधिकारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर उनके साथ महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार और पार्टी एमएलसी प्रवीण दारकेकर समेत अन्‍य दिग्गज नेता मौजूद रहे। आइए जानते हैं कौन है धैर्यशील पाटिल और कितनी संपत्ति के हैं मालिक? इसके साथ ही जानते हैं भाजपा ने क्‍यों दिया इन्‍हें इतना बड़ा मौका?

patil

क्‍यों हो रहे राज्‍यसभा उपचुनाव?

बता दें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उदयनराजे के बाद राज्य में दो सीटें खाली थीं जिस कारण चुनाव हो रहे हैं। भाजपा ने एक ही सीट पर अपना उम्‍मीदवार खड़ा किया है। वहीं दूसरी खाली सीट महायुति गठबंध की सहयोगी अजित पवार की एनसीपी के लिए छोड़ दी है।

कौन हैं धैर्यशील पाटिल?

धैर्यशील पाटिल का पूरा नाम धैर्यशील मोहन पाटिल है। पाटिल पेन विधानसभा सीट पूर्व विधायक हैं और उन्‍हें भाजपा ने 3 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकित किया है। पाटिल को अप्रैल 2026 तक कार्यकाल मिलेगा। पाटिल 2009 और 2014 में पेन से पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) से चुने गए थे और 2019 में भाजपा के रवि पाटिल से हार गए थे।

धैर्यशील पाटिल को क्‍यों भाजपा ने बनाया उम्‍मीदवार?

धैर्यशील पाटिल फरवरी 2023 में भाजपा में शामिल हुए। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उन्‍हें रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकित किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन यह सीट अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के सुनील तटकरे के पास चली गई, जिन्होंने शिवसेना-यूबीटी उम्‍मीदवार के अनंत गीते को हराया।

माना जा रहा है कि धैर्यशील पाटिल लोकसभा चुनाव में टिक ना मिलने से नाराज थे और उन्होंने धमकी दी थी कि अगर पार्टी में उनके साथ कोई सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया तो वह पद छोड़ देंगे। जिस वजह से भाजपा ने उन्‍हें राज्‍यसभा उपचुनाव में उम्‍मीदवार बनाया है।

इसके अलावा बावनकुले और शेलार जैसे नेता पाटिल के लिए मजबूत समर्थन है। अब जबकि कुछ ही महीनों में महाराष्‍ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं तो ऐसे में भाजपा कोई जोखिम लेना नहीं चाहती है।

कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

महाराष्‍ट्र 1019 में हुए विधानसभा चुनाव में धैर्यशीपाटिल के द्वारा दाखिल किए हलफनामे के अनुसार इनके पास 4 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव के समय पाटिल के पास लगभग तीन करोड़ की संपत्ति थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+