Maharashtra Rain: भारी बारिश ने मचाई तबाही, मुंबई समेत इन शहरों में बंद किए गए स्‍कूल

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। राज्य में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है और 21 अगस्त तक मूसलाधार बारिश की आशंका है। महाराष्‍ट्र के 15-16 जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। खासकर कोंकण क्षेत्र रेड अलर्ट पर है।

भारी बारिश के चलते मुंबई, ठाणे और भिवंडी और पालघर में 19 अगस्त, 2025 को सभी स्कूल बंद कर रहेगा। मुंबई में आज जहां लगातार बारिश हो रही है वहीं ठाणे शहर में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने स्‍कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई, रायगढ़, पुणे घाट, सतारा घाट, रत्नागिरी और कोल्हापुर घाट जैसे क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

ठाणे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश की घोषणा की गई है। अवकाश प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों सहित सभी माध्यमों और प्रबंधन (सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त) के साथ-साथ ठाणे शहर के सभी कॉलेजों पर लागू होगा।

इन जिलों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, अमरावती, चंद्रपुर और गढ़चिरौली सहित कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और भारी बारिश के दौरान सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

नदियों में खतरों के निशान से ऊपर आया पानी

कोंकण में अंबा, कुंडलिका और जगबुडी नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं, जिस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नासिक संभाग में तापी और हतनूर नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिससे रावेर के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है। जलगाँव जिले में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

फसलों और पशुधन को काफी नुकसान हुआ

पिछले 2-3 दिनों की भारी बारिश से फसलों और पशुधन को काफी नुकसान हुआ है, साथ ही कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुणे में भी बारिश हो रही है, लेकिन वहां किसी भी नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से ऊपर नहीं गया है।

नांदेड़ जिले की मुखेड़ तहसील में लेंडी बांध का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है। इसके अलावा, लातूर, उदगीर और कर्नाटक से भी बड़ी मात्रा में पानी आ रहा है। लगभग 206 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके कारण रावनगाँव, भासवाड़ी, भिंगेली और हसनाळ गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

रावनगाँव में 225 नागरिक बाढ़ में फँस गए थे, जिनमें से गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकाल लिया गया है। शेष नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने का प्रयास जारी है। हसनाळ से 8 लोगों को बचाया गया है। भासवाड़ी में 20 नागरिक सुरक्षित फँसे हैं, जबकि भिंगेली में 40 लोग फँसे हैं और वे भी सुरक्षित हैं। हालांकि, 5 नागरिक अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि वे नांदेड़ के जिलाधिकारी के साथ लगातार संपर्क में हैं। नांदेड़, लातूर और बीदर जिलों के जिलाधिकारी बचाव कार्यों में समन्वय कर रहे हैं। एनडीआरएफ की एक टीम, सेना का एक दल और पुलिस की टीमें मिलकर राहत कार्य चला रही हैं। छत्रपति संभाजीनगर से भी सेना की एक टुकड़ी रवाना हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मौजूद रहकर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+