'आप पतंग उड़ाइए', मंत्रियों के विभाग बंटवारे में देरी पर फडणवीस ने दिया जवाब

मुंबई, 13 अगस्त। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद लगभग 40 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक मंत्रियों को पोर्टफोलियो का बंटवारा नहीं हो सका है। पहले एक महीने के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार और अब पोर्टफोलियों में हो रही देरी के चलते बीजेपी के सहयोग से चल रही शिंदे सरकार पर विपक्ष निशाना साध रहा है। विभाग बंटवारे को लेकर हो रही सरकार की आलोचना पर सरकार में डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है।

Devendra Fadnavis

डिप्टी सीएम फणडवीस ने कहा कि "आप लोग पतंग उड़ाइए। हम पोर्टफोलियो वितरित कर देंगे और यह जल्द ही हो जाएगा।"

फडणवीस का आलोचकों को जवाब
फडणवीस का बयान ऐसे समय में आया है जब शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र कैबिनेट को लेकर ताजा हमला बोला है। प्रियंका चतुर्वेदी उद्धव सरकार गिरने के बाद से ही शिंदे और फडणवीस पर निशाना साधती रही हैं।

ताजा ट्वीट में प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा "महाराष्ट्र की असंवैधानिक सरकार अपने विरोधाभासों और उम्मीदों के भार से ढह रही है।" शिवसेना सांसद ने आगे लिखा "मंत्री के रूप में शपथ न लेने वाले विधायक नाराज हैं, जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली है वे अभी तक बिना पोर्टफोलियो के हैं। महाराष्ट्र भुगत रहा है। जल्दबाजी में बगावत हुई और अब फुर्सत में पछता रहे हैं।"

18 मंत्रियों ने ली शपथ
महाराष्ट्र कैबिनेट में 43 सीट हैं लेकिन अभी तक बीजेपी और शिंदे कैंप से 9-9 को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। अभी भी मंत्रियों को पोर्टफोलियो का बंटवारा किया जाना बाकी ही है।

महाराष्ट्र विधानसभा में निर्दलीय विधायकों को मिलाकर शिंदे कैंप के पास 50 विधायक हैं। वहीं राज्य विधानसभा में बीजेपी के पास 106 विधायक हैं। बता दें कि गठन के बाद से ही शिंदे-फडणवीस सरकार सावधानी से चल रही है क्योंकि इसके ऊपर ठाकरे का साथ छोड़कर आने वाले बागियों की अपेक्षाओं को पूरा करने का दबाव भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+