मोदी सरकार के काम से खुश नहीं हैं महाराष्ट्र की जनता, कौन हैं PM के लिए पहली पसंद, सर्वे का चौंकाने वाला नतीजा

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जमकर चुनाव प्रचार में जुट गई है। इस बार मोदी सरकार 400 से अधिक सीट जीतने का दावा कर रही है। लेकिन इस बीच एबीपी सी वोटर के सर्वे बीजेपी के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आई है।

सर्वे से पता चला है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र की जनता केंद्र सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं। मोदी सरकार के कामकाज से लोग कितना खुश हैं। इस पर जब सर्वे कराया गया तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सर्वे के दौरान महाराष्ट्र के 35 फीसदी लोगों ने खुद को असंतुष्ट बताया।

वहीं, 33 फीसदी लोगों ने बताया कि वे मोदी सरकार के कामकाज से बहुत अधिक संतुष्ट हैं। 27 फीसदी लोगों ने बताया कि केंद्र सरकार के कामकाज से कम संतुष्ट हैं। पांच फीसदी लोगों ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है।

ओपिनियन पोल में भी जब यह सवाल पूछा गया कि लोग पीएम मोदी के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं। इसका जवाब भी चौंकाने वाला मिला। 46 प्रतिशत लोगों ने बताया कि हम बहुत अधिक संतुष्ट हैं। 29 प्रतिशत लोगों ने खुद को असंतुष्ट बताया। 23 प्रतिशत ने खुद को बहुत कम संतुष्ट बताया और दो प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें इस बारे में पता ही नहीं है।

सर्वे में जब यह सवाल पूछा गया कि प्रधानमंत्री के लिए आपकी पहली पसंद कौन हैं? इस सर्वे में मोदी सरकार के लिए अच्छी खबर सामने आई। 60 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के लिए पहली पसंद बताया। जबकि 27 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी का नाम बताया। सात फीसदी लोगों ने कहा कि दोनों में से कोई प्रधानमंत्री के लिए फिट नहीं हैं। छह फीसदी लोगों ने बताया कि उन्हें नहीं पता है।

बता दें कि महारष्ट्र की जनता का मूड जानने के लिए सी वोटर ने एक अप्रैल 2024 से नौ अप्रैल 2024 तक सर्वे किया है। ओपीनियन पोल में लगभग दो हजार 600 लोगों से बात की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+