Maharashtra: अजित पवार गुट को नवाब मलिक का समर्थन! NCP नेता जयंत पाटिल बोले- हमारे पास जानकारी नहीं
Maharashtra News Nawab Malik supported Ajit Pawar NCP leader Jayant Patil says We have no information
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नाम और चुनाव चिन्ह के अधिकार को लेकर अजित पवार गुट और शरद पवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच नवाब मलिक के शरद पवार को छोड़कर अजित पवार का दामन थमने की चर्चा सियासी गलियारों में गूंजने लगी है। इन अटकलों के बीच शरद पवार गुट की एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल का रविवार को बयान सामने आया है।
नवाब मलिक द्वारा अजित पवार गुट को समर्थन देने की खबरों पर जयंत पाटिल का कहना है कि मुझे नहीं पता... हमारे पास जानकारी नहीं है... अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।उन्हें मीडिया से बात करने से रोक दिया गया है। इसलिए उन्होंने कोई राजनीतिक बयान नहीं दिया है। उन्होंने किसी को हलफनामा दिया है या नहीं, इसकी जानकारी हमारे पास नहीं है।

अजित पवार गुट के 42वें विधायक मिलक?
दरअसल, हमेशा से अजित पवार गुट 42 विधायकों के समर्थन का दावा करता आ रहा है। 41 विधायकों के नाम कई बार सामने आए। लेकिन, एक नाम खुलकर कभी सामने नहीं आया। हालांकि, अब चुनाव आयोग को सौंपी गई एक सूची में इस बात का खुलासा हुआ है कि अजित पवार गुट को समर्थन देने वाले 42वें विधायक नवाब मलिक थे।
अजित पवार गुट में जाने की अटकलें क्यों तेज?
दरअसल, दाऊद इब्राहिम की बहन के साथ कथित लेन-देन के मामले नवाब मलिक को जेल जाना पडा। उनके जेल में रहते हुए ही एनसीपी में दरार पड़ी और पार्टी का विभाजन हो गया। इसके बाद नवाब मलिक की रिहाई के लिए अजित पवार ने काफी कोशिश की। इसलिए अटकलें हैं कि अब मलिक अजित पवार गुट का साथ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications