देवेंद्र फडणवीस की किस बात पर छलके नवनीत राणा के आंसू? क्यों हो गईं भावुक
Maharashtra News: महाराष्ट्र में कपड़ा उद्योग के लिए 20 सितंबर का दिन मील का पत्थर साबित हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल समारोह के माध्यम से 'पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क' के निर्माण का भूमिपूजन किया। यह कार्यक्रम वर्धा से वर्चुअल आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्व सांसद नवनीत राणा की कड़ी मेहनत की थी। नवनीत राणा की कड़ी मेहनत की तारीफ खुद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की। देवेंद्र फडणवीस से अपनी तारीफ सुनकर नवनीत राणा भावुक हो गई और उनके आंसू छलक गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमरावती में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद अनिल बोंडे, विधायक रवि राणा और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद नवनीत राणा उस वक्त भावुक हो गईं, जब देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती टेक्सटाइल पार्क परियोजना को आगे बढ़ाने में उनके कार्यों की प्रशांसा की।
इस दौरान अनिल बोंडे ने भी पूर्व सांसद की तारीफ की। ऐसे में अपनी तारीफ सुनकर नवनीत राणा भावुक हो गईं और कहा कि ये खुशी के आंसू हैं। बता दें, अमरावती स्थित पार्क में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से लगभग तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान क्या कहा था PM मोदी ने
प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली सभा को संबोधित करते हुए कपड़ा उद्योग के लिए एक नए युग की शुरुआत करने की परियोजना की महत्वाकांक्षा को स्पष्ट किया। उन्होंने एक व्यापक योजना की रूपरेखा तैयार की जो फाइबर कनेक्टिविटी को बढ़ाने से लेकर वैश्विक स्तर पर भारत के फैशन पदचिह्न का विस्तार करने तक फैली हुई है।
इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कहा कि मेगा टेक्सटाइल पार्क से अमरावती का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा। वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री बनने के बाद नांदगांव पेठ एमआईडीसी में रेमंड, सियाराम समेत अनेक बहुराष्ट्रीय वस्त्रोद्योग लाए।












Click it and Unblock the Notifications