Maharashtra: सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन के मेट्रो शेड में लगी आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर
Maharashtra Fire News: सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन के मेट्रो शेड में मंगलवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाडियां मौके पर पहुंच गई हैं।

Maharashtra News: मुंबई के सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन के मेट्रो शेड में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाडियां मौके पर पहुंच गई हैं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिद्धिविनायक मेट्रो स्टेशन के मेट्रो शेड में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बीएमसी अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 8.46 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
Recommended Video
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस व वार्ड स्टाफ भी जुटा रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है ऐसी जानकारी सामने आ रही है। बीएमसी के अग्निशमन विभाग ने कहा कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications