Maharashtra New CM: फडणवीस, शिंदे महाराष्ट्र सीएम नहीं तो कौन? क्या BJP देने वाली है बड़ा सरप्राइज?
Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम आए आज पूरे एक सप्ताह का समय बीत चुका है लेकिन नई महायुति सरकार का गठन को लेकर मंथल ही चल रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार बने हुए सस्पेंस के बीच भाजपा अध्यक्ष ने 5 दिसंबर को महाराष्ट्र की महायुति सरकार और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।
शपथ ग्रहण की तारीख, समय और जगह का ऐलान तो हो गया है लेकिन महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर से अभी पर्दा हटा नहीं है। शुरूआत से देवेंद्र फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है लेकिन भाजपा ने शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान किया लेकिन सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया तो सवाल उठने लगा है कि अगर देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे सीएम नहीं तो महाराष्ट्र कानया सीएम कौन?

क्या भाजपा देंगी बड़ा सरप्राइज?
मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच ये भी संभव है कि महाराष्ट्र में भी भाजपा राजस्थान और मध्य प्रदेश की तरह भाजपा नए चेहरे के रूप में सरप्राइज दे सकती है। अमित शाह पहले भी अपने फैसलों से सरप्राइज देते रहे हैं। ये ही वजह है कि सीएम के नाम का ऐलान करने से पहले शाह और भाजपा नेतृत्व पूरे नफा-नुकसान का गुणा-भाग लगाने में जुटा हुआ है।
जानें कौन है वो नाम?
बता दें महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर चल रही जंग के बीच तीसरे नेता का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर जो पहला नाम आया है वोविनोद तावड़े का है। याद रहे तावड़े से अमित शाह ने दिल्ली में मुलाकात की थी और उनका फीडबैक भी लिया था याद रहे तावड़ें ओबीसी समुदाय से आते हैं और महाराष्ट्र की जीत में हरियाणा की तरह ओबीसी वोटरों ने भाजपा पर पूरा भरोसा जताया है। भाजपा शुरूआत से ही ओबीसी वोटों के दम पर महाराष्ट्र में राजनीति करती आई है। तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के प्रभारी भी है वो महाराष्ट्र की राजीनीति के धुरंधर खिलाड़ी भी है।
फडणवीस का क्यों कट सकता है पत्ता?
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देंवेद्र फडणवीस ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और फडणवीस के सीएम रहते महाराष्ट्र के ओबीसी नेताओं की नाराजगी भी खुलकर सामने आ चुकी है। याद रहे खड़से ने तो भाजपा ही छोड़ दी थी वहीं पंकजा मुडे भी फडणवीस को खुलेआम घेरती रही हैं।
महाराष्ट्र सीएम की रेस में शामिल हुआ ये नया नाम!
वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सामने आया है वो नाम केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल का है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र की जनता मुरलीधर मोहोल को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री देखना चाहती है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है है कि भाजपा महायुति के नेताओं के बीच चल रही जंग के बीच मोहोल को मुख्यमंत्री बना कर सरप्राइज कर सकती है।
मुरलीधर मोहोल ने दी ये प्रतिक्रिया?
हालांकि पुणे सांसद मोहोल ने सोशल मीडिया के जरिए ही इन दावों का खंडन किया है। उन्होंने कहा देवेंद्र फडसणवीस के नेतृत्व में हमने लड़ाई लड़ी है और वो ही हमारे नेता हैं। हमारी पार्टी के फैसले सोशल मीडिया नहीं संसदीय बोर्ड में सर्वसम्मति से लिए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications