अब शरद पवार को अजित पवार की चुनौती, कहा- हमारे हैं NCP का चुनाव चिन्ह और नाम, दोनों के लिए लड़ेंगे
Maharashtra NCP Crisis: अजित पवार ने शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शपथ लेने के बाद अजित पवार ने शरद पवार को सीधी चुनौती दी है।
Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र की सियासत में उलटफेर रविवार को देखने को मिला है। अजित पवार ने एनसीपी का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद उपमुख्यमंत्री के रूप में अजित पवार ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने शरद पवार को सीधी चुनौती दी।
उन्होंने कहा कि एनसीपी के चुनाव चिन्ह के लिए लड़ेंगे। पार्टी का नाम और चिन्ह हमारे साथ रहेगा। एनसीपी में नए लोगों को मौका मिलेगा। विकास करने वाला नेतृत्व जरूरी है। महाराष्ट्र के विकास पर हमारा जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी के सभी नेताओं का आशीर्वाद शामिल है। उसमें शरद पवार भी शामिल हैं।

अजित पवार यही नहीं रूके। उन्होंने महाराष्ट्र के विकास पा जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास को महत्व देना बहुत जरूरी है। पिछले 9 साल से पीएम मोदी विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए मैं एनडीए में शामिल होना चाहता था। उन्होंने यह भी कहा कि देश जब से आजाद हुआ, तब से देखा गया कि देश नेतृत्व के साथ आगे बढ़ता है। इसमें नेहरू जी, पटेल जी, लाल बहादुर शास्त्री जी और इंदिरा जी का नेतृत्व शामिल रहा है। हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे।
पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह हमारे पास
वहीं, मीडिया के सामने छगन भुजबल ने कहा है कि पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह भी मेरे पास ही रहेगा। मैंने बाकी विधायकों से भी संपर्क किया है और कई सारे विधायक आज शाम तक यहां पहुंचेगे। हमने एनसीपी के तौर पर ही इस सरकार को समर्थन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications