Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आरक्षण लॉटरी ने बदले सत्ता समीकरण, मुंबई समेत 10 शहरों को संभालेंगी महिला मेयर, कहां SC, ST और कहां सामान्‍य

Women Mayors Maharashtra 10 cities: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद बहुप्रतीक्षित आरक्षण लॉटरी आज मंत्रालय में निकाली गई, जिसके बाद राज्य की राजनीति पलट गई है। शहरी विकास विभाग द्वारा घोषित इस आरक्षण ने कई शहरों में सत्ता के समीकरण बदल दिया है। खासतौर पर मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे 10 बड़े शहरों में महापौर का पद अब 'सामान्‍य वर्ग महिला' श्रेणी के लिए आरक्षित हो गया है।

इससे यह साफ हो गया है कि इन महत्वपूर्ण शहरों की कमान महिला महापौर के हाथों में होगी। याद रहे आमतौर पर चुनावों से पहले आरक्षण की घोषणा होती है, लेकिन इस बार चुनाव संपन्न होने के बाद यह लॉटरी निकाली गई, जिसने विजयी उम्मीदवारों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी।

Maharashtra Municipal Corporation elections

महाराष्‍ट्र में दिग्गजों को झटका, महिला पार्षदों की लगी लॉटरी

चुनाव परिणामों के बाद आए इस आरक्षण ने कई शहरों में राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह से बदल दिया है। जिन राजनीतिक दलों या गठबंधनों ने बहुमत का आंकड़ा पार किया है, उन्हें अब अपनी विजयी महिला उम्मीदवारों में से महापौर का चुनाव करना होगा। वहीं, कई दिग्गज पुरुष उम्मीदवारों ने महापौर बनने की उम्मीद से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी, लेकिन अब यह पद महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाने से उन्हें गहरा झटका लगा है।

दूसरी ओर, पहली बार चुनी गईं या अनुभवी महिला पार्षदों के लिए यह आरक्षण किसी लॉटरी से कम नहीं है। पार्टी के भीतर अब महापौर पद के लिए जोरदार लॉबिंग शुरू हो चुकी है। यह महिला नेतृत्व को राज्य की मुख्यधारा में लाने का एक बड़ा अवसर प्रदान करता है।

महाराष्‍ट्र में कहां SC, ST और कहां सामान्‍य वर्ग से होगा मेयर?

इन 10 महानगरपालिका को संभालेंगी सामान्‍य वर्ग महिला मेयर

सामान्‍य श्रेणी में सबसे ज्यादा बड़े शहरों को शामिल किया गया है। मुंबई, पुणे, नागपुर, नवी मुंबई, नासिक, छत्रपती संभाजी नगर, ठाणे (बदलाव के अनुसार), धुले, मीरा भाईंदर, मालेगांव और नांदेड-वाघाळा में सत्ता की बागडोर महिलाओं के हाथों में होगी।

महाराष्‍ट्र के इन 4 शहरों में होगी महिला मेयर

ओबीसी वर्ग (OBC Reservation): चंद्रपुर, जलगांव, अकोला और अहिल्यानगर में ओबीसी महिला महापौर होंगी। ओबीसी सामान्य (4): पनवेल, इचलकरंजी, कोल्हापुर और उल्हासनगर के महापौर पद ओबीसी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

महाराष्‍ट्र के किन जिलों में बनेंगी SC/ST महिला मेयर

अनुसूचित जाति और जनजाति (SC/ST): एसटी (ST): कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण घोषित किया गया है। एससी (SC): ठाणे महानगरपालिका में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण होगा। एससी महिला: जालना और लातूर इन दो शहरों में एससी महिला महापौर पद संभालेंगी।

इन 7 महानगरपालिका में होगी सामान्‍य वर्ग की महिला मेयर

अमरावती, परभणी, सोलापुर, सांगली-मिराज-कुपवाड़, भिवंडी-निजामपुर, वसई-विरार और पिंपरी-चिंचवड़ जैसी महानगरपालिकाओं में महापौर पद किसी भी वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। यह पद 'ओपन' रखा गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+