मुंबई में 24 घंटे में कोरोना के 809 नए मामले, 3 मरीजों की मौत

मुंबई, 27 दिसंबर: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एक बार फिर से महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी होने लगी है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 809 नए मामले आए हैं। जबकि 3 मरीजों की मौत हुई है। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये रूप ओमिक्रॉन के 31 नये मरीज मिले जिनमें से 27 मरीज मुंबई में मिले हैं। वहीं 43 से अधिक कोविड टेस्ट हुए हैं।

 Maharashtra Mumbai today coronavirus case Omicron

मुंबई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में आज 809 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 335 लोग ठीक हुए और 3 मौतें हुईं है। शहर में अभी 4,765 मामले सक्रिय हैं। इसके साथ ही मुंबई में कोरोना से अब तक 16373 लोगों की मौत हुई है। हालांकि पिछले दिन रविवार के मुकाबले मुंबई में केस थोड़ा घटे हैं। रविवार को जारी आंकड़ों में मुंबई में 922 कोरोना केस सामने आए थे।

इसके आलावा मुंबई इसी के साथ रिकवरी रेट 97 फीसदी हो गया है। वहीं शहर में कोरोना मामलों में कुल ग्रोथ रेट 0.07 है। वहीं शहर के अस्पतालों में अभी 6 हजार से अधिक ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। त्योहारी सीज़न और न्यू ईयर से पहले महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में इज़ाफा देखा जा रहा है। रविवार को संक्रमण के 1648 नए मामले आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,57,888 हो गई जबकि 17 मरीजों के दम तोड़ दिय़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+