पुणेः मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की हो गई मौत

पुणे। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रविवार की रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना खोपोली थाना क्षेत्र के अंडा पॉइंट मोड़ पर ट्रक पलट जाने से हुई। उन्होंने कहा कि 5 लोग इसके नीचे दब गए थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

maharashtra mumbai pune expressway road accident 5 people died

खोपोली पुलिस के मुताबिक पुणे जिले के नजदीक तालेगांव दाभाड़े के 6 लोग तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर रायगढ़ जिले के अलीबाग से लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक करीब 11 बजे वे सभी यहां से 85 किलोमीटर दूर एक्सप्रेस-वे पर अंडा पॉइंट मोड़ के पास सड़क किनारे रुक गए। उनमें से एक व्यक्ति पास ही में झाड़ियों में शौच के लिए चला गया। इसी दौरान आटे के बोरों से भरा ट्रक उस ओर मुड़ रहा था ।

ट्रक मोड़ते समय ड्राइवर संतुलन को बैठा, जिससे ट्रक पलट गया और वहां खड़े पांच लोग उसके नीचे दब गए। जो व्यक्ति शौच के लिए गया था उसके अलावा सभी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पांचों की गंभीर स्थिति को देखते हुए ड्राइवर अपना ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही खोपोली पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई।

ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालकर तत्काल कोपोली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि आरोपित के किलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमोल बालाजी चिलमे, निवृती उर्फ अर्जून राम गुंडाले, गोविंद नलवाड, प्रदीप प्रकाश चोले, नारायण राम गुंडाले की मौके पर ही मौत हो गई। इन पांच मृतकों में से दो भाई थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+