महाराष्ट्र: एंटीलिया मामले में आरोपी सचिन वाजे को मुंबई पुलिस ने किया बर्खास्त
मुंबई, 11 मई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एसयूवी में विस्फोटक रखने का आरोपी और निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को मुंबई पुलिस ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि पुलिस ने सचिन वाजे को कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले में भी गिरफ्तार किया है। मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो मिलने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद वाजे के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई थी।

पिछले महीने 11 अप्रैल को ही मुकेश अंबनी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक रखने के मामले और मनसुख हिरेन की हत्या केस में गिरफ्तार सचिन वाजे को कोर्ट ने जेल भेज दिया था। इस केस की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सचिन वाजे के सहयोगी एपीआई रियाज काजी को भी गिरफ्तार किया है। रियाज काजी को एनआईए ने स्पेशल हॉलीडे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया गया था। उधर, एनआईए की 27 दिन की कस्टडी के बाद शुक्रवार (09 अप्रैल) को सचिन वाजे को जेल भेजा गया था। एनआईए ने कोर्ट से खुद ही कहा है कि उनको अब सचिन वाजे से पूछताछ करने की जरूरत नहीं है। सूत्रों के मुताबिक एंटीलिया केस की जांच एनआईए ने लगभग पूरी कर ली है।
यह भी पढ़ें: वसूली केस: CBI ने अनिल देशमुख के 2 सहायकों से 9 घंटे तक की पूछताछ, सचिन वाजे के ड्राइवरों को भी बुलाया
क्या है मामला ?
इसी साल 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी जिसमें जिलेटिन की छड़े रखी हुई थीं। यह गाड़ी थाने में ऑटो पार्ट्स की दुकान करने वाले मनसुख हिरेन की थी। 4 मार्च को मनसुख हिरेन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और अगले दिन उनका शव कालवा के पास समुद्र में खाई में मिला था। सचिन वाजे को हिरन की हत्या में आरोपी बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications