महाराष्ट्र में महायुति सरकार की अन्नपूर्णा योजना गरीबों को संबल, मिलते हैं 3 गैस सिलेंडर फ्री

महाराष्ट्र महायुति सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कई अहम योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लड़की बहिन योजना आज महाराष्ट्र की लोकप्रिय स्कीम बन चुकी है। इसके लिए न सिर्फ महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है। इसके अलावा शिंदे सरकार मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत के तहत गरीब परिवारों मदद कर रही है।

महायुति सरकार की अन्नपूर्णा स्कीम के तहत प्रति वर्ष महाराष्ट्र गरीब परिवारों को एक गैस कनेक्शन पर तीन गैस सिलेंडर फ्री दे रही है। यानी कि उपभोक्ताओं को तीन बार सिलिंडर रिफिल करने का फ्रीम में मौका दिया जा रहा है। इसके अलावा भी महाराष्ट्र सरकार ने कई अहम योजनाएं शुरू की हैं, जिसमें मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना हो या एसटी बस में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट, लड़कियों को मुफ्त उच्च शिक्षा देने जैसे निर्णय शामिल हैं।

Maharashra CM Eknath Shinde

दरअसल, इस साल 28 जून को महायुती सरकार ने विधानसभा में अतिरिक्त बजट पेश किया था। ये बजट मौजूदा सरकार के आखिरी बजट था। जिसमें सरकार द्वारा कई लोकप्रिय योजनाओं की घोषणा की गई। इस बजट में की गई कुछ घोषणाओं में एक घोषणा अभूतपूर्व साबित हुई, वह थी मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना। इस योजना ने कई गरीब, मेहनतकश और हाथ पर पेट पालने वाले परिवारों को सहारा दिया, साथ ही समाज के सभी सामान्य लोगों को इस योजना से बड़ा सहारा मिला।

अन्नपूर्णा योजना का उद्देश्य
देश की महिलाओं को धुआं मुक्त वातावरण में जीने की सुविधा देना, देश के गरीब परिवारों को खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना, और गरीब परिवारों की महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार कर उन्हें सशक्त बनाना, इन उद्देश्यों से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वर्ष 2016 में शुरू की। इस योजना के तहत महाराष्ट्र के पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन देने का काम तेल कंपनियों के सहयोग से चल रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र में वर्तमान स्थिति में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वाले और इसके अलावा अन्य गरीब वर्ग के गैस कनेक्शन धारकों को बाजार दर पर गैस सिलेंडर का पुनर्भरण करना आर्थिक रूप से संभव नहीं हो पा रहा है। साथ ही, एक सिलेंडर खत्म होने के बाद दूसरा सिलेंडर उपलब्ध होने तक खाना पकाने के लिए साधन उपलब्ध न होने के कारण, वृक्ष कटाई को रोककर पर्यावरण की हानि से बचने के लिए महायुती सरकार ने 'मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा' योजना लाई है।

अन्नपूर्णा स्कीम का महाराष्ट्र में 52 लाख 16 परिवारों को लाभ
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का लाभ 52 लाख 16 हजार 412 परिवारों को देने पर सरकार ने जोर दिया है। अतिरिक्त बजट में इस संदर्भ में महायुती सरकार ने इस योजना का उद्देश्य भी बताया है और यह योजना पर्यावरण संरक्षण में सहायक साबित होगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से राज्य के लगभग 52 लाख से अधिक परिवारों को हर साल तीन-तीन गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

वहीं केंद्र की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के राज्य में लगभग 52.16 लाख लाभार्थियों को तथा मुख्यमंत्री मेरी प्यारी बहन योजना की पात्र महिलाएं होंगी लाभार्थी।

अन्नपूर्णा स्कीम का लाभ
महायुती सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत आवेदक को साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर मिलते हैं, पात्र परिवारों को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर का लाभ मिलता है। इस योजना को शुरू करने का सरकार का उद्देश्य निम्न आय के परिवारों को धुआं रहित चूल्हा उपलब्ध कराने के साथ उन्हे स्वास्थ को बेहतर बनाना है। इससे खाना बनाने के समय में भी बचत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+