महाराष्‍ट्र में किसे कौन सा मंत्रालय मिलेगा? एकनाथ शिंदे के त्‍याग का क्‍या भाजपा रखेगी खास ख्‍याल?

Maharashtra Cabinet Portfolio: महाराष्‍ट्र में नई महायुति सरकार का गठन अब जल्‍द होने वाला है। महाराष्‍ट्र की नई सरकार में देवेंद्र फडणवीस का मुख्‍यमंत्री बनना तय तय माना जा रहा है। इसकी वजह है कि गुरुवार को शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला उन्‍हें मंजूर होगा।

महायुति सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख और मुख्‍यमंत्री के नाम के ऐलान से पहले गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार दिल्‍ली पहुंच चुके हैं। महाराष्‍ट्र की नई सरकार में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी में कौन से मंत्रालय किसे मिलेंगे इसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

mahayuti

दो उपमुख्‍यमंत्री होंगे

महाराष्‍ट्र की नई सरकार में भाजपा का मुख्‍यमंत्री होगा और दो उपमुख्‍यमंत्री होंगे। जिनमें से एक शिवसेना और दूसरा एनसीपी से होगा।

भाजपा के पास कौन से होंगे मंत्रालय?

सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार महाराष्‍ट्र की नई महायुति सरकार के मंत्रीमंडल में 23 पद भाजपा ले सकती है। महाराष्‍ट्र चुनाव में सबसे अधिक सीट जीतने के कारण भाजपा सबसे अधिक पद ले सकती है। गृह मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालय भाजप अपने पास ही रखने वाली है।

शिंदे के त्‍याग का क्‍या भाजपा रखेगी ख्‍याल?

एकनाथ शिंदे के चेहरे पर ये चुनाव लड़ा गया था और उनकी सरकार को पसंद किया गया जिसका नतीजा बड़े जनमत के तौर पर महायुति गठबंधन को मिला। इसके बावजूद शिंदे ने भाजपा के लिए मुख्‍यमंत्री पद छोड़ा है इसलिए उनके त्‍याग का भाजपा खास ख्‍याल रखेगी।

शिंदे और शिवसेना को क्‍या मिलेगा?

शिवसेना को अधिक और अहम मंत्रालय दिये जा सकते हैं, ताकि शिवसेना के विधायक की नाराजगी भविष्‍य में ना सहनी पड़े। इसके साथ ही ये भाजपा ये संदेश देना चाहेगी कि शिंदे और शिवसैनिक उनके लिए बेहद अहम हैं।सूत्रों के अनुसार शिवसेना को 10 से 12 मंत्री पद मिल सकते हैं। जिसमें एकनाथ शिंदे अगर उपमुख्‍यमंत्री बनने को तैयार हो जाते हैं तो उन्‍हें डिप्‍टी सीएम की कुर्सी देते हुए उन्‍हें शहरी विकास जैसा अहमत मंत्रालय दिया जा सकता है।

बीएमसी चुनाव होगा शिंदे के जिम्‍मे

सूत्रों के अनुसार जल्‍द होने वाले बीएमसी चुनाव में उद्धव ठाकरे को टक्‍कर देने के लिए भाजपा शिंदे के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगी। ठाकरे की शिवसेना को रोकने के लिए भाजपा के लिए एकनाथ शिंदे बेहद अहम हैं।

अजित पवार और एनसीपी को क्‍या मिलेगा?

महायुति गठबंधन में उम्‍मीद से अधिक 41 सीटें जीतने वाली अजित पवार की एनसीपी से 8 से 10 विधायकों को महायुति की नई सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा अजित पवार को उपमुख्‍यमंत्री पद के साथ महिला कत्‍याण समेत अन्‍य मंत्रालय सौेपे जा सकते हैं। याद रहे पिछली महायुति सरकार में अजित पवार उपमुख्‍यमंत्री थे और उनके पास वित्‍त मंत्रालय था और बजट सत्र में लाडली बहना योजना का ऐलान उन्‍हीं ने विधानसभा में बजटीय सत्र में किया था लेकिन इस बार सर्वाधिक सीटें जीतने वाली भाजपा वित्‍त मंत्रालय संभवत: अपने पास ही रखेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+